Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में प्रदेश का पहला संभागीय उच्च शिक्षा कार्यालय तैयार, 5.40 करोड़ रुपए से बना भवन

जबलपुर में 5.40 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रदेश के पहले संभागीय उच्च शिक्षा कार्यालय का मंत्री राकेश सिंह ने लोकार्पण किया।
जबलपुर में प्रदेश का पहला संभागीय उच्च शिक्षा कार्यालय तैयार, 5.40 करोड़ रुपए से बना भवन

जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग को जबलपुर संभाग में अपना नया भव्य कार्यालय मिल गया है। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यालय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

5.40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह भवन प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग का पहला संभागीय कार्यालय है। इसके शुरू होने से संभाग के महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को नई सुविधा मिलेगी।

शिक्षा के विस्तार में निभाएगा अहम भूमिका

मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर संभाग में इस कार्यालय भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री के सौजन्य से भवन का लोकार्पण करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उच्च शिक्षा का यह केंद्र विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने और शिक्षा के विस्तार में अपनी भूमिका का और विस्तार करेगा।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर केंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में विश्वविद्यालयों और बड़े महाविद्यालयों के साथ अब अतिरिक्त संचालक कार्यालय का भव्य भवन भी तैयार हो गया है। यह संभाग के शिक्षाविदों, प्राचार्यों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्धि है।

विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

5.40 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भवन

अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण में बताया कि 5.40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह भवन पूरे मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग का पहला संभागीय कार्यालय है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जबलपुर संभाग प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भवन के निर्माण और आधारशिला से लेकर लोकार्पण तक जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला है।

जबलपुर: डॉ. अर्जुन शुक्ला की बड़ी उपलब्धि, नर्मदा की 5 जलीय प्रजातियों को मिला कॉपीराइट

जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, भाजपा जबलपुर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, आरडीयू कार्यपरिषद सदस्य इंजीनियर चंद्रशेखर पटेल और मंडल अध्यक्ष आशीष राव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना, वंदेमातरम और पूजन-अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत डॉ. पवन शंकर तिवारी, डॉ. मयूर शिखा अग्रवाल, डॉ अरुण शुक्ला, डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, डॉ. चित्रा प्रभात और डॉ. राजीव शुक्ला सहित अन्य शिक्षाविदों ने किया।

संचालन डॉ. तृप्ति उकास ने किया तथा आभार ओएसडी डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया। समारोह में श्रीजानकी रमण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अभिजात त्रिपाठी, नेहा दवे होम साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर समीर शुक्ला सहित जबलपुर संभाग के कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts