बिहार में डबल मर्डर :पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काटा ड्राइवर का गला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सत्तू बेचने वाले ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काटा ड्राइवर का गला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार के अररिया जिले में एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। फारबिसगंज इलाके की सब्जी मंडी में हुए इस विवाद में पहले एक सत्तू बेचने वाले ने पिकअप ड्राइवर की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह फारबिसगंज की सब्जी मंडी में पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन सब्जी लेने आया था। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका सत्तू बेचने वाले युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

    धारदार हथियार से ड्राइवर की हत्या

    स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान सत्तू बेचने वाले युवक राहुल चौहान ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन के गले पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि नबी हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

    Breaking News

    गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    घटना से नाराज लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तभी गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस कस्टडी से खींच लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी राहुल चौहान की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक के परिवार ने मांगा इंसाफ

    मृतक पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन पास के ही गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। नबी हुसैन के बड़े भाई ने बताया कि उनका भाई रोज मंडी में सब्जी लेने आता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में न्याय की मांग की है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts