प्रेमिका ने काटा प्रावेट पार्ट : जेंट्स के कपड़े पहने, हेलमेट लगाया, धारदार हथियार से प्रेमी का कर दिया मर्डर

नेशनल डेस्क। बिहार के भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआत में यह मामला किसी पेशेवर अपराधी या आपराधिक गिरोह की साजिश माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा कर सभी को चौंका दिया। पुलिस ने पीरपैंती थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया है।
सामने आई रिश्ते की चौंकाने वाली कहानी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कई अहम खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक, सीमा कुमारी और बजरंग कुमार के बीच लंबे समय से कथित अवैध संबंध थे। दोनों लगातार संपर्क में रहते थे और अक्सर मुलाकात भी होती थी। हालांकि, उनके रिश्ते में कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन संपर्क बना रहा।
ये भी पढ़ें: Chhindwara: चोरी के शक में दो कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर बेल्ट से मारने का वीडियो वायरल
ताकि किसी को शक भी न हो...
जांच में सामने आया कि घटना वाली रात सीमा कुमारी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पुरुषों जैसे कपड़े पहने और हेलमेट लगाकर बजरंग कुमार के कार्यालय पहुंची। सीसीटीवी कैमरों में भी वह पूरी तरह हेलमेट से चेहरा ढके हुए दिखाई दी, जिससे शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि कोई पुरुष संदिग्ध है। बाद में तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सच्चाई तक पहुंच बनाई। यह खुलासा जांच का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ और पुलिस सीधे आरोपी तक पहुंच गई।
दफ्तर में शराब पार्टी के बाद खूनी वारदात
पुलिस के अनुसार, देर रात दोनों कार्यालय में मौजूद थे और वहीं शराब पी गई। पूछताछ में आरोपी महिला ने दावा किया कि नशे की हालत में बजरंग कुमार ने उसके साथ जबरदस्ती की और मारपीट व अभद्र व्यवहार भी किया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सीमा कुमारी ने कार्यालय में रखा धारदार हथियार उठा लिया और बजरंग कुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस के मुताबिक, मृतक के चेहरे, गर्दन, दोनों हाथों और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान मिले। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हत्या के बाद बचने की कोशिश
वारदात के बाद आरोपी महिला ने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने कार्यालय में फैला सामान समेटा, बाहर से ताला लगाया और हेलमेट पहनकर आराम से मौके से निकल गई। पूरे समय उसने अपनी पहचान छिपाकर रखी ताकि रास्ते में लगे किसी भी सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा रिकॉर्ड न हो सके। लेकिन यही सावधानी आखिरकार उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गई, क्योंकि पुलिस ने उसकी गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण कर उसकी पहचान कर ली।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: ड्रग क्वीन केस में बड़ा एक्शन, अब खुलेगा हाईप्रोफाइल नेटवर्क का पूरा राज
एसआईटी, एफएसएल और तकनीकी जांच ने खोले राज
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, डिजिटल ट्रेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंचने का दावा किया।
गिरफ्तारी के बाद बरामद हुए कई अहम साक्ष्य
लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने पीरपैंती के दिलौरी गांव से सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, घटना के समय पहने गए कपड़े, खून से सने वस्त्र, मृतक के कार्यालय से ले जाया गया बैग, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस इन सभी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी करा रही है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा-अयोध्या कोर्ट में मुकदमा दायर करूंगा












