Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक नहीं मिलने से था नाराज

रीवा में 13 वर्षीय आठवीं के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, वह धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक नहीं मिलने से नाराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रीवा में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक नहीं मिलने से था नाराज

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में धनतेरस के दिन एक दुखद घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, छात्र लंबे समय से इलेक्ट्रिक बाइक की मांग कर रहा था। त्योहार पर उसकी यह मांग पूरी नहीं हुई, जिसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के पास ई-स्कूटी देखकर करने लगा था मांग

मृतक की पहचान रामभूषण मिश्रा के 13 वर्षीय बेटे छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में जनता कॉलेज गेट के पास शुक्रवार रात की है। परिजनों के अनुसार, छोटू अपने दोस्तों के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी देखकर काफी समय से वैसी ही बाइक लेने की जिद कर रहा था। वह सोशल मीडिया पर भी इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़े वीडियो देखता था। उसे उम्मीद थी कि धनतेरस पर परिवार उसकी यह मांग पूरी कर देगा।

Breaking News

कमरे में बंद किया दरवाजा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बताया गया कि बाइक नहीं मिलने पर छोटू नाराज होकर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों को लगा कि वह नाराजगी में आराम करने गया है। काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने खिड़की और दरवाजे से देखा। इसके बाद उसे तत्काल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts