IND vs AUS T20 Series Schedule 2025:कब से शुरू होगी टी-20 सीरीज, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी, अभी जानें सभी 5 मैैचों की तारीखें

कब से शुरू होगी टी-20 सीरीज, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी, अभी जानें सभी 5 मैैचों की तारीखें
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वन-डे श्रृंख्ला खत्म हुई हैं। हालांकि सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब अगला पड़ाव टी-20 मुकाबलों का है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होंगे। वहीं सभी मैचों का टॉस 1:15 पर होगा। 

    सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

    5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती सभी स्टार खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में भी नहीं दिखाई देंगे।

    मिशेल मॉर्श की अगुवाई में उतरेंगे कंगारू

    वनडे सीरीज की तरह टी20 सीरीज में भी मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान होंगे। हालांकि, पहले दो टी20 मैचों के लिए कंगारू टीम का एलान अलग हुआ. फिर तीसरे टी20 के लिए अलग टीम और चौथे व पांचवें टी20 के लिए अलग टीम का एलान हुआ है। इसमें जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड भी एक्शन में दिखेंगे. साथ ही ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट भी टी20 टीम का हिस्सा हैं।

    टी-20 शेड्यूल

    • पहला टी20- 29 अक्टूबर- कैनबरा- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से
    • दूसरा टी20- 31 अक्टूबर- मेलबर्न- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से
    • तीसरा टी20- 2 नवंबर- होबार्ट- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से
    • चौथा टी20- 6 नवंबर- गोल्ड कोस्ट- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से
    • पांचवां टी20- 8 नवंबर- गाबा- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts