PlayBreaking News

Ola Uber अलर्ट!कम दाम में ज्यादा फायदा, सस्ती सवारी लेकर आई 'भारत टैक्सी'

देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी ऐप’ आज दोपहर 3 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा लॉन्च की जाएगी। यह स्वदेशी राइड सर्विस ओला-उबर जैसी कंपनियों को सस्ते और पारदर्शी किराए के साथ टक्कर देने का दावा करती है।
Follow on Google News
कम दाम में ज्यादा फायदा, सस्ती सवारी लेकर आई 'भारत टैक्सी'
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में पहली बार सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी ऐप’ आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो रही है। इस ऐप का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे करेंगे। यह एक स्वदेशी राइड सर्विस है, जिसे ओला-उबर जैसी सेवाओं के सस्ते और पारदर्शी विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह एक स्वदेशी प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को कम कीमत पर सुरक्षित सफर देना और ड्राइवरों को ज्यादा कमाई का मौका देना है।

    दिल्ली से शुरू हुई थी पायलट सेवा

    भारत टैक्सी ऐप की पायलट शुरुआत 2 दिसंबर 2025 को दिल्ली में की गई थी। शुरुआती दौर में ही इस ऐप को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर इसके एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और करीब 1.4 लाख ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।

    Uploaded media

    सहकारिता मॉडल पर चलेगी सेवा

    यह ऐप भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल है। इसे देश की अलग-अलग सहकारी संस्थाएं मिलकर संचालित करेंगी। सरकार का दावा है कि इस मॉडल में राइड से होने वाली कमाई का सीधा फायदा ड्राइवरों को मिलेगा, क्योंकि इसमें कोई कमीशन सिस्टम नहीं रखा गया है।

    सस्ती और पारदर्शी राइड का दावा

    भारत टैक्सी ऐप में सर्च प्राइसिंग नहीं होगी और किराया पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। इसका मकसद यात्रियों को कम कीमत पर सुरक्षित सफर देना और ड्राइवरों को ज्यादा कमाई का मौका देना है।

    Uploaded media

    एक ऐप में कई सुविधाएं

    इस प्लेटफॉर्म पर यूजर कैब, ऑटो और बाइक बुक कर सकते हैं। इसके अलावा रेंटल, इंटरसिटी ट्रिप और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। फिलहाल ऐप हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में उपलब्ध है, जबकि आगे और भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

    सुरक्षा के लिए खास फीचर्स

    ऐप में लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, राइड शेयर करने का विकल्प और 24×7 हेल्प सपोर्ट दिया गया है। यूजर ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट जोड़ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर SOS बटन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी के जरिए सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

    Uploaded media

    भारत टैक्सी ऐप से कैब कैसे बुक करें? 

    • ऐप डाउनलोड करें- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर खोलें और सर्च करें Bharat Taxi। फिर ऐप इंस्टॉल करें।
    • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें- ऐप खोलें, अपना मोबाइल नंबर डालें और आए हुए ओटीपी से वेरीफाई करें।
    • बेसिक जानकारी भरें- अपना नाम, ईमेल और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। इससे आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा।
    • लोकेशन सेट करें- होम स्क्रीन पर जाकर अपनी पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें।
    • सवारी का विकल्प चुनें- जरूरत के हिसाब से कैब, ऑटो या बाइक में से कोई भी ऑप्शन चुनें।
    • किराया देखें और बुकिंग कन्फर्म करें- स्क्रीन पर दिख रहे फेयर को चेक करें और बुक नाउ पर टैप करें।
    • ड्राइवर डिटेल्स चेक करें- बुकिंग के बाद ड्राइवर की जानकारी और लाइव लोकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगी।
    • राइड शुरू करें और सुरक्षित सफर करें- चाहें तो राइड डिटेल्स अपने परिवार या दोस्तों से शेयर करें। जरूरत पड़ने पर एसओएस बटन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts