PlayBreaking News

कुबेरश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव :14 फरवरी से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, 7 दिन तक चलेगा भंडारा

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रुद्राक्ष दर्शन, भव्य पंडाल, विशाल भंडारा, संतों की कथा और लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
Follow on Google News
14 फरवरी से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, 7 दिन तक चलेगा भंडारा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रुद्राक्ष दर्शन और आध्यात्मिक आयोजनों में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

    पुलिस ने किया धाम का निरीक्षण

    महोत्सव को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कुबेरेश्वर धाम का दौरा किया। इस दौरान मंदिर समिति को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में स्थायी कॉरिडोर बनाने को कहा गया है, ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। साथ ही भोजनशाला के निकासी द्वार के पास बने नाले को जाली से ढकने के निर्देश दिए गए हैं।

    श्रद्धालुओं से पौधा लगाने की अपील

    पंडित मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव प्रकृति के देवता हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट को देखते हुए शिवरात्रि को पर्यावरण से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।

    विशाल पंडाल और भंडारे की व्यवस्था

    इस बार रुद्राक्ष महोत्सव पहले से ज्यादा भव्य होगा। धाम परिसर में 1 लाख 80 हजार स्क्वायर फीट में पक्का पंडाल बनाया गया है, जिसमें एक साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुन सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए 10 एकड़ में विशाल भोजनशाला तैयार की गई है। साथ ही 1 लीटर पानी की बोतल सिर्फ 5 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुबेरेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन तक लगभग 20 अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग के सहयोग से विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    सात दिन, अलग-अलग संतों की कथा

    रुद्राक्ष महोत्सव सात दिनों तक चलेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर दिन अलग-अलग संत कथा में शामिल होंगे। 17 फरवरी को विशेष रूप से बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके अलावा विभिन्न दिनों में मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts