सोना टूटा, चांदी भी फिसली!खरीदारी से पहले जानें ताजा गोल्ड-सिल्वर भाव

5 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। MCX पर सोना 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास फिसल गया, जबकि चांदी में भी बड़ी कमजोरी दर्ज की गई।
Follow on Google News
खरीदारी से पहले जानें ताजा गोल्ड-सिल्वर भाव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप फरवरी को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार के हालात समझना जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों धातुओं की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस वजह से आम खरीदार से लेकर निवेशक तक सभी असमंजस में हैं कि अभी खरीदना सही रहेगा या कुछ दिन और इंतजार करना बेहतर होगा।

    एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने की मांग बढ़ाई है, क्योंकि ऐसे समय में लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ, घरेलू बाजार में पिछले दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में गिरावट देखने को मिली है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है।

    MCX पर सोना-चांदी में गिरावट

    5 फरवरी की सुबह कमोडिटी बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर दोनों धातुएं लाल निशान में ट्रेड करती नजर आईं। सुबह करीब 9:09 बजे तक मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में तेज बिकवाली दिखी। चांदी का भाव करीब 16,131 (लगभग 6%) गिरकर 2,52,719 प्रति किलो पर आ गया। एक दिन पहले इसका बंद भाव करीब 2,68,850 था, यानी एक ही दिन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
    वहीं, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी कमजोर नजर आया। सुबह 9:11 बजे तक सोना 2,946 (करीब 1.92%) गिरकर 1,50,100 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

    Uploaded media

    बड़े शहरों में चांदी का ताजा रेट

    देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी की कीमतों में अलग-अलग स्तर पर कारोबार हो रहा है। मुंबई में चांदी का रेट करीब 2,70,990 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है। दिल्ली में चांदी 2,70,520 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है। बेंगलुरु में आज चांदी का भाव लगभग 2,71,200 प्रति किलो है। चेन्नई में सबसे ज्यादा कीमत देखने को मिल रही है, जहां चांदी 2,71,770 प्रति किलो तक पहुंच गई है। हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,71,410 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है।

    प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

    आज देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत इस प्रकार है-

    • मुंबई: लगभग 1,53,290 प्रति 10 ग्राम
    • दिल्ली: करीब 1,53,030 प्रति 10 ग्राम
    • बेंगलुरु: लगभग 1,53,410 प्रति 10 ग्राम
    • चेन्नई: करीब 1,53,740 प्रति 10 ग्राम
    • हैदराबाद: लगभग 1,53,540 प्रति 10 ग्राम
    • कोलकाता: करीब 1,53,090 प्रति 10 ग्राम

    पिछले दिन का बाजार रुझान

    पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद बाजार में अब उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। कल MCX में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे। अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिसमें लगभग 959 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी का भाव 2,67,612 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ, जिसमें हल्की कमजोरी देखी गई।

    अभी खरीदें या इंतजार करें?

    शादी का सीजन चल रहा है, इसलिए सोने की मांग बढ़ी हुई है, लेकिन कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव से लोग असमंजस में हैं। अगर कीमतें आगे और गिरती हैं तो खरीदारी करने वालों को फायदा हो सकता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने पर सोना फिर महंगा भी हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जरूरत के हिसाब से थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करना बेहतर विकल्प हो सकता है, ताकि कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर कम पड़े।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts