Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Starlink :भारत में लॉन्च की तैयारी, 30-31 अक्टूबर को होगा मुंबई में डेमो, जानें कीमत और प्लान

Follow on Google News
भारत में लॉन्च की तैयारी, 30-31 अक्टूबर को होगा मुंबई में डेमो, जानें कीमत और प्लान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के बिल्कुल करीब है। यह ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाकर एक बड़ी क्रांति लाने की तैयारी में है। भारत में अपने संचालन को अंतिम रूप देने के लिए कंपनी जल्द ही एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

    मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को डेमो

    बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टारलिंक 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में एक डेमो आयोजित करेगी। इस डेमो के लिए कंपनी को अस्थाई रूप से आवंटित किए गए प्रोविजनल स्पेक्ट्रम का उपयोग किया जाएगा। यह डेमो भारत में सर्विस शुरू करने के लिए रेगुलेटरी क्लीयरेंस हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    सरकारी एजेंसियां करेंगी कड़ी निगरानी

    यह डेमो केवल कनेक्शन स्पीड की जांच तक सीमित नहीं होगा। पुलिस और साइबर सिक्योरिटी जैसी सरकारी एजेंसियां इस दौरान कड़ी निगरानी रखेंगी। वे डेटा एन्क्रिप्शन, यूजर ट्रैकिंग और अन्य सुरक्षा पहलुओं की गहनता से जांच करेंगी। साथ ही, स्टारलिंक के कनेक्शन की स्थिरता, इंटरनेट स्पीड, और कनेक्टिविटी का भी पूरा टेस्ट होगा।

    जनवरी-फरवरी 2026 तक लॉन्च की उम्मीद

    स्टारलिंक ने मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, कोलकाता और लखनऊ सहित देशभर में 9 जगहों पर अपने गेटवे स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। जैसे ही ट्राई (TRAI) सैटेलाइट सेवाओं के लिए प्राइसिंग गाइडलाइन्स को अंतिम रूप देगा। इसके बाद जनवरी या फरवरी 2026 तक स्टारलिंक भारत में अपना संचालन शुरू कर सकती है।

    कनेक्शन की क्या होगी कीमत?

    स्टारलिंक सर्विस शहरी क्षेत्रों के बजाय उन करोड़ों लोगों के लिए है, जहां फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट पहुंचाना मुश्किल और महंगा है। यह टेलीमेडिसिन जैसी ऑनलाइन सेवाओं को सुलभ बनाएगी। अगर बात करे तो मासिक प्लान 3300 रुपए प्रति माह से शुरू हो सकता है। एंट्री-लेवल प्लान में 25Mbps और हाई-एंड प्लान में 225Mbps तक की स्पीड मिल सकती है। वहीं, लगभग 30,000 हजार रुपए या उससे अधिक में डिश एंटीना सहित राउटर मिलेगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts