Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुनिया की सबसे पतली कार !मॉडिफाइड फिएट पांडा का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, कार में सिर्फ 1 यात्री की जगह

वहीं एक्सपर्ट इस तरह के इनोवेटिव कार के वीडियो को देखकर कहते हैं कि ऐसे मॉडिफिकेशन असल उपयोग के लिए नहीं होते, बल्कि क्रिएटिविटी दिखाने और इंजीनियरिंग क्षमताओं को परखने के लिए किए जाते हैं।
मॉडिफाइड फिएट पांडा का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, कार में सिर्फ 1 यात्री की जगह
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेट की दुनिया में कोई भी अनोखी चीज पलक झपकते ही चंद सेकंड में वायरल हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली कार चर्चा में है। इसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे पतली कार है। वायरल वीडियो में एक इतालवी इन्वेंटर को मॉडिफाइड फिएट पांडा (Fiat Panda) चलाते हुए दिखाया गया है, जिसे उसने बेहद पतला बनाकर अनोखा रूप दे दिया है।

    इंस्टाग्राम यूजर @dicirelu द्वारा शेयर की गई क्लिप में यह कार इतनी संकरी दिखती है कि उसमें सिर्फ एक व्यक्ति ही बैठ सकता है। कार में चार पहिए जरूर हैं, लेकिन उनके बीच की दूरी सामान्य वाहनों की तुलना में बेहद कम है। पतली बॉडी होने के बावजूद वीडियो में इन्वेंटर इसे आराम से सड़क पर चलाते हुए नजर आता है। इस अनोखे डिजाइन ने सोशल मीडिया यूज़र्स को हैरान कर दिया है और लोग लगातार इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लगातार जारी है इनोवेशन

    यह पहली बार नहीं है जब कोई असामान्य कार सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हो। इससे पहले भी एक बेहद अनोखी कार वायरल हुई थी, जिसे दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार बताया गया था। उस वीडियो में एक शख्स कार के अंदर लेटकर उसे चलाते हुए नजर आया था। हैरानी की बात यह थी कि कार में न सीट थी और न ही टायर दिखाई देते थे। इसके बावजूद वह आसानी से चल रही थी, मानो फर्श पर रेंगती हुई आगे बढ़ रही हो।

    सोशल मीडिया पर ऐसे इनोवेशन हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, और यही वजह है कि ये अजीबोगरीब वाहन चर्चा का विषय बन जाते हैं।

     क्या बोले ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स

    वायरल हो रही इन कारों ने ऑटोमोबाइल डिजाइन की सीमाओं को भी चुनौती दी है। कई एक्सपर्ट इन वीडियो को देखकर कहते हैं कि ऐसे मॉडिफिकेशन असल उपयोग के लिए नहीं होते, बल्कि क्रिएटिविटी दिखाने और इंजीनियरिंग क्षमताओं को परखने के लिए किए जाते हैं। यही वजह है कि इस तरह के प्रयोग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं और लोग इन्हें भविष्य की गाड़ियों के "कॉन्सेप्ट मॉडल" की तरह देखना शुरू कर देते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts