Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Auto News :नए साल में Kia Seltos की कीमत सामने आई, जानिए कितने बढ़ गए नए मॉडल के दाम

किआ इंडिया ने शुक्रवार 2 जनवरी को नई किआ सेल्टोस की कीमतें रिलीज कर दीं। कंपनी ने दिसंबर में सेल्टोस सेकंड जनरेशन मॉडल किआ सेल्टोस को लॉन्च किया था। अब इसकी कीमतें ओपन हो गई हैं।
नए साल में Kia Seltos की कीमत सामने आई, जानिए कितने बढ़ गए नए मॉडल के दाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। किआ इंडिया ने शुक्रवार 2 जनवरी को अपनी नई किआ सेल्टोस 2026 (Kia Seltos) की कीमतों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने दिसंबर में सेल्टोस के सेकंड जनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में पेश किया था। लॉन्च के बाद अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ गया है। नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की बुकिंग 11 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है।  

    पहले जान लीजिए डिजाइन और इंटीरियर 

    नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) पहले के मुकाबले अब ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है, साथ ही इसका व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है, जिससे केबिन स्पेस और बेहतर हुआ है। SUV की लंबाई 4,460 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है। यह कार किआ के नए ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे भारत में पहली बार पेश किया गया है।

    टाइगर नोज ग्रिल, अपडेटेड बंपर

    किआ की नई टाइगर नोज ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर और ज्यादा स्लिम लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में अब फ्लश पॉप-आउट डोर हैंडल और नए एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नया सेंटर कंसोल, 12.3-इंच के दो कनेक्टेड डिस्प्ले, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, टॉप वेरिएंट्स में रिक्लाइनिंग सेकंड रो सीट्स, 447 लीटर का बूट स्पेस और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम

    फीचर्स के मामले में नई सेल्टोस को काफी एडवांस बनाया गया है। इसमें Bose का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, नया डिजाइन स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

    शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए 

    नई जनरेशन किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाता है। 10.99 लाख रुपए की कीमत इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जिसमें आगे बदलाव संभव है। तुलना करें तो पुराने मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपए थी। बुकिंग की न्यूनतम राशि 25,000 रुपए तय की गई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts