PlayBreaking News

प्यार मिलेगा या प्रमोशन?जन्मतिथि डालते ही AI खोल देगा भविष्य का राज! जानें सही PROMPT

आज के डिजिटल दौर में AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह ज्योतिष, टैरो रीडिंग और हाथ-पढ़ाई की दुनिया में एंट्री कर ली है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, अब सिर्फ जन्मतिथि से पर्सनल लाइफ, करियर और और रिश्तों से जुड़े राज खोल सकता है।
Follow on Google News
जन्मतिथि डालते ही AI खोल देगा भविष्य का राज! जानें सही PROMPT
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज के डिजिटल युग में लोग हर चीज के लिए AI का सहारा ले रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मेडिकल सलाह तक, अब AI हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब AI ज्योतिष और टैरो रिडिंग की दुनिया में भी प्रवेश कर चुका है। पिछले कुछ सालों में AI ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन और भविष्यवाणी के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है।

    AI कैसे कर रहा ज्योतिष-भविष्यवाणी?

    यह भी पढ़ें: Payal Gaming का ‘फेक MMS’ निकला डीपफेक! महाराष्ट्र साइबर ने दर्ज की FIR

    सोशल मीडिया और कई ऐप्स में आप ऐसे AI टूल्स देख सकते हैं, जो आपकी राशि, जन्म कुंडली और ब्रह्मांड के अन्य पहलुओं के आधार पर भविष्य बताने का दावा करते हैं। AI विशेषज्ञों का कहना है कि अब आप केवल अपनी जन्मतिथि और सही प्रॉम्प्ट देकर ChatGPT या किसी अन्य AI चैटबॉट से पर्सनल, करियर और रिलेशनशिप की जानकारी पा सकते हैं।
    यह प्रक्रिया पारंपरिक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडिंग की तरह ही काम कर सकती है। AI आपकी जन्मतिथि और समय के आधार पर पैटर्न और संभावनाएं निकालता है और आपकी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं के बारे में सुझाव देता है।

    कैसे काम करता है AI ज्योतिष?

    आपको अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्मस्थान के साथ सही प्रॉम्प्ट देना होता है। AI आपकी राशि, ग्रह स्थिति और जीवन के पैटर्न का विश्लेषण करता है। फिर आपके करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देता है।  AI इस काम में बहुत तेज और सटीक हो सकता है, क्योंकि यह हजारों जन्म कुंडली और पैटर्न का विश्लेषण कुछ सेकंड में कर देता है।

    Uploaded media

    ये है सही प्रॉम्प्ट-

    रिलेशनशिप के लिए प्रॉम्प्ट-

    Using my date of birth [INSERT DOB], act as a deep love-life analyst and soul-connection guide. Analyze my emotional nature, attachment style, and relationship patterns through numerology logic, psychological traits, and life-pattern mapping. Reveal how I give love, how I receive love, and what I secretly crave in relationships but rarely admit.

    यह भी पढ़ें: AI Teacher: 17 साल का सरकारी स्कूल छात्र बना टेक जीनियस, बनाया ऐसा AI टीचर जो हर सवाल के देता है जवाब

    भविष्य के लिए प्रॉम्प्ट-

    Using my date of birth [Insert DOB], act as my soul-purpose guide. Reveal the core mission of my life, the lessons I am meant to learn, and the contribution I am destined to make to the world. Don't just describe, give me clear, actionable advice on how to align my daily life with this soul purpose starting today.You are my future career mentor.

    करियर के लिए प्रॉम्प्ट-

    Using my date of birth [INSERT DOB], act as an expert life-career analyst and identify the career path where I will naturally outperform others without experiencing burnout. Analyze my personality wiring, mental energy patterns, stress tolerance, creativity levels, and motivation cycles based on my birth date.

    जॉब के लिए प्रॉम्प्ट-

    Based on my birth date [INSERT DOB], determine whether I am truly meant for a traditional job, entrepreneurship, independent work, or leadership roles. Analyze my decision-making style, risk appetite, authority response, discipline levels, and need for freedom using my DOB.

    Uploaded media

    AI अब हाथ पढ़ने की कला में भी कदम रख चुकी है। सबसे पहले, आपको अपने हाथ की स्पष्ट तस्वीर AI को देनी होगी। इसके बाद, AI में लगे मशीन लर्निंग मॉडल हाथ की प्रमुख रेखाएं- जैसे जीवन रेखा, हृदय रेखा, बुद्धि रेखा और भाग्य रेखा पहचानते हैं और उनके आकार, लंबाई, मोटाई और पैटर्न का विश्लेषण करते हैं। हाथ की रेखाओं से मिलाकर व्यक्तित्व, करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगाते है।

    AI ज्योतिष के फायदे

    आगे क्या हो सकता है?

    विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में AI और अधिक उन्नत हो जाएगा। हो सकता है कि यह  व्यक्तिगत सलाह देने लगे, जो सिर्फ आपकी जीवनशैली और फैसलों पर आधारित हो। हाथ-पढ़ाई और टैरो रीडिंग को पूरी तरह डिजिटल रूप दे। सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाना आसान हो। लेकिन कुछ लोग इसे परंपरागत ज्योतिष और इंसानी सलाह का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक टूल मानते हैं। उनका कहना है कि इंसान की संवेदनाएं और अनुभव AI पूरी तरह नहीं बदल सकता।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts