स्मृति-पलाश ब्रेकअप :इंस्टाग्राम पर अनफॉलो और क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिश्ते में आई दरार के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
इंस्टाग्राम पर अनफॉलो और क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक छोटा-सा वीडियो डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि शांति का मतलब ये नहीं कि इंसान चुप हो जाए, बल्कि ये कि वो बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी समझदारी से संभाल ले। रिश्ता टूटने के कुछ दिनों बाद आया ये पोस्ट फैंस को काफी गहरा लगा और सबने इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया।

    Uploaded media

    जेमिमा की स्टोरी ने बढ़ा दी हलचल

    रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आते ही जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की। उनकी स्टोरी में कुछ लोग ओलिविया डीन का गाना Man I Need गाते नजर आए। लाइनें ऐसा लगता है कि हम खोए वक्त को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं… मुझे चाहिए कि तुम ये मेरे लिए कहो फैंस को एक इमोशनल इशारा लगीं। इसके बाद जेमिमा ने भी पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर से अनफॉलो कर दिया।

    Uploaded media

    पलक मुच्छल ने भी तोड़ा रिश्ता

    पलाश की बहन पलक मुच्छल और स्मृति पहले अच्छे रिलेशन में थे दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट,फोटो शेयर कर सपोर्ट करती थीं। लेकिन जैसे ही स्मृति-पलाश ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया, पलक ने भी उसी रास्ते पर चलते हुए स्मृति को अनफॉलो कर दिया। उन्होंने अपने प्रोफाइल से स्मृति से जुड़ी तस्वीरें भी हटा दीं। 

    Uploaded media

    हालांकि अभी तक न तो स्मृति और न ही पलाश ने किसी तरह का खुलकर बयान दिया, लेकिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर 7 दिसंबर 2025 को यह कंफर्म कर दिया कि शादी अब नहीं होगी। उन्होंने इसे निजी मामला बताया और कहा कि इस विषय पर और बात न की जाए।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts