Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फॉरेन रिटर्न बीटेक डिग्रीधारी बन गया ट्रेन चोर: जीआरपी भोपाल ने ट्रेनों में चोरी करने वाले उच्चशिक्षित युवक को पकड़ा

आरोपी युवक आनलाइन वेटिंग गेम की लत में लाखों रुपए की हार से आर्थिक तंगी के कारण भोपाल आकर करने लगा एसी ट्रेनों में चोरी 
जीआरपी भोपाल ने ट्रेनों में चोरी करने वाले उच्चशिक्षित युवक को पकड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। आनलाइन गेमिंग की लत का शिकार होकर लाखों रुपए हारने के बाद चलती ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले फारेन रिटर्न युवक को जीआरपी भोपाल ने पकड़ा है। आरोपी युवक बीटेक डिग्रीधारी है और फर्राटे से अगं्रेजी बोलकर ट्रेन यात्रियों को इंप्रेस करता था। 

    इस बारे में थाना जीआरपी भोपाल के प्रभारी जहीर खान ने बताया कि बीते 20 जनवरी 2026 को फरियादी अफशां बेगम उम्र 52 साल निवासी वजीरपुर, आगरा उत्तरप्रदेश की होकर ट्रेन 22222 राधजानी एक्सप्रेस के कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा कर रही थी। इस यात्रा के दौरान भोपाल स्टेशन पर उनके सिरहाने रखा लेडीस्ज पर्स कोई अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया। इसमें एक सोने की चैन, एक जोड़ कान के झूमके, एक लेडीज अंगूठी, नगदी 35000 रुपए एवं अन्य कागजात कुल कीमती 3 लाख 40 हजार थे। इसकी रिपोर्ट फरियादी महिला ने मुंबई पहुंच कर लिखाई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भोपाल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी थाने में तत्काल रिपोर्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। 

    200 सीसीटीवी खंगाले तब पकड़ा जा सका आरोपी चोर

    जीआरपी भोपाल की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाने में जुट गई। पुलिस टीम के टीआई जहीर खान, उप निरीक्षक मिथलेश भारद्वाज, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, अनिल सिंह, ब्रजेश कारपेंटर, सचिन जाट ने लगातार संदिग्ध आरोपी के द्वारा आने-जाने के रोड मैप का सीसीटीवी से छानबीन की। इसके नतीजे में 200 कैमरों का अवलोकन कर हुलिए के आधार पर संदिग्ध आरोपी को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई।

    चोरी के लाखों रुपए भी आनलाइन गेमिंग में गंवा दिए

    बीटेक डिग्रीधारी आरोपी प्रांजल दीक्षित पिता प्रभात दीक्षित उम्र 36 साल, निवासी बी/28 देव स्थान, लखनऊ (उप्र) ने कुल चार अपराधों का चोरी गया सोने के आभूषण बरामद करने एवं चोरी में प्राप्त नगद राशी आॅनलाइन गेमिंग में खर्च करना बताई। इस पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी से सोने के आभूषण कुल कीमती 7 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। 

    इंग्लैंड से आने के बाद आनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाए

    आरोपी युवक बीटेक पास है और जॉब के लिए इंग्लैंड गया था, लेकिन आनलाइन गेमिंग जैसी गलत आदतों के कारण लौट आया और भोपाल स्टेशन पर चोरियां करने लगा। यहां भी चोरी के पैसे गेमिंग पर ही लगाता रहा है। इसके मां-बाप को इंग्लैंड से वापसी का तो पता है, लेकिन अब क्या काम कर रहा है यह नहीं बताया था। पुलिस पूछताछ में जुटी है। 
    -राहुल लोढ़ा, पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts