रणबीर- आलिया के पुश्तैनी घर का रेनोवेशन पूरा :जानिए किसके नाम की लगी नेम प्लेट...

रणबीर कपूर के इस फैसले की नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'पोता हो तो ऐसा। दादी का नाम और परिवार की शान दोनों बरकरार रखी हैं'।
Follow on Google News
जानिए किसके नाम की लगी नेम प्लेट...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर रणबीर कपूर पिछले साल अपने परिवार के साथ बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने पुश्तैनी घर में शिफ्ट हुए थे। इस घर को उन्होंने रेनोवेट जरूर कराया है और इसकी नेम प्लेट भी बदली गई है, लेकिन घर का नाम नहीं बदला गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भले ही घर के डिजाइन, सजावट और बनावट में कई नए बदलाव किए हों।

    मगर इसकी पहचान आज भी वही पुरानी बनी हुई है। इस पुश्तैनी घर का नाम पहले रणबीर कपूर की दादी के नाम पर ‘कृष्णा राज’ था और आज भी यही नाम बरकरार रखा गया है।

    सामने आई नेम प्लेट की तस्वीरें

    हाल ही में बंगले की नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आई है, जिस पर साफ तौर पर ‘कृष्णा राज’ लिखा नजर आ रहा है। नेम प्लेट भले ही नई हो, लेकिन नाम वही पुराना है, जो कपूर परिवार की विरासत और पारिवारिक जड़ों को दर्शाता है। अब यह घर न सिर्फ रणबीर और आलिया की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि कपूर परिवार की समृद्ध विरासत की झलक भी पेश करता है।

    नेम प्लेट का नाम बना केंद्र

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भव्य बंगले की नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस नेम प्लेट पर लिखा नाम सभी का ध्यान खींच रहा है। नेम प्लेट भले ही नई हो, लेकिन घर का नाम आज भी वही पुराना रखा गया है। बंगले की नई नेम प्लेट पर साफ तौर पर ‘कृष्णा राज’ लिखा है। रणबीर कपूर ने अपनी दिवंगत दादी के नाम पर ही बंगले का नाम बरकरार रखा है, जो कपूर परिवार की विरासत और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

    नेटिजन्स ने जमकर की तारीफ

    रणबीर कपूर के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। नेटिजन्स लिख रहे हैं, “पोता हो तो ऐसा, दादी का नाम और परिवार की शान दोनों बरकरार रखी है।” लोगों को उनका यह कदम भावुक और सराहनीय लग रहा है। जो काफी बेहतर कदम है यहीं वजह है इंटरनेट पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

    वर्कफ्रंट : लव एंड वॉर में बिजी है कपल

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही ‘रामायण’ में दिखाई देंगे, जबकि आलिया भट्ट के पास ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्म भी लाइनअप में है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts