रश्मिका-विजय की शादी कल?उदयपुर में शाही तैयारियां जारी, वैन्यू का VIDEO VIRAL

उदयपुर के सिटी पैलेस से सामने आए एक वायरल वीडियो ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। वीडियो में पैलेस में चल रही भव्य और शाही तैयारियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Follow on Google News
उदयपुर में शाही तैयारियां जारी, वैन्यू का VIDEO VIRAL
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। फैंस लगातार यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो गया है, जिसने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेन्यू

    दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शादी के वेडिंग वेन्यू का है। वीडियो में दो लड़कियां नजर आ रही हैं, जो उदयपुर के सिटी पैलेस में मौजूद होने का दावा कर रही हैं। वे वीडियो में कहती दिखती हैं कि पैलेस में बेहद भव्य और शाही सजावट की जा रही है।

    लड़कियां वीडियो में यह भी कहती हैं कि उन्हें जानकारी मिली है कि यहां रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है और शादी की तारीख 2 फरवरी बताई जा रही है। कैमरा घुमाते हुए वे सिटी पैलेस में चल रही तैयारियों को दिखाती हैं, जिसमें खूबसूरत डेकोरेशन और लाइटिंग साफ नजर आती है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

    अब तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं

    हालांकि, इतनी चर्चाओं के बावजूद अब तक रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर उनकी शादी की खबरें और तेज हो गईं।

    सगाई को भी रखा गया था सीक्रेट

    बताया जाता है कि रश्मिका और विजय अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा हैं। अब तक दोनों ने अपनी सगाई को लेकर भी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में दोनों ने बेहद निजी तरीके से सगाई की थी।

    पहले भी सामने आ चुकी हैं शादी की तारीखें

    इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर कई तारीखें सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले खबरें थीं कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ही एक महल में शादी करेंगे। लेकिन अब वायरल हुए इस नए वीडियो ने 2 फरवरी की तारीख को लेकर चर्चाओं को और मजबूत कर दिया है।

    फैंस कर रहे हैं इंतजार

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबरें सामने आते ही फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। फिलहाल, सच्चाई क्या है, यह तो दोनों के ऑफिशियल ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इतना तय है कि वायरल वीडियो ने इस शादी के सस्पेंस को और दिलचस्प बना दिया है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts