Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बजट पर केजरीवाल :रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं, गोवा को भूल गई केंद्र, स्पीच में एक भी बार राज्य का जिक्र नहीं

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा में केवल गुंडागर्दी का माहौल है और मौजूदा समय में लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी समस्याएं बताने से भी डरते हैं। वहां पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं है
रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं, गोवा को भूल गई केंद्र, स्पीच में एक भी बार राज्य का जिक्र नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि देश की सबसे बड़ी समस्याएं बेरोजगारी और महंगाई हैं, लेकिन बजट में रोजगार देने का कोई ठोस ब्लूप्रिंट नहीं दिखा।

    बजट में सिर्फ महंगाई की मार- केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा कि यह बजट महंगाई और बेरोजगारी—दोनों को और बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि रविवार (1 फरवरी) को पेश हुए बजट को जब उन्होंने देखा, तो सबसे पहले यह बात सामने आई कि गोवा के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पूरे बजट भाषण में “गोवा” शब्द तक का जिक्र नहीं किया गया।

    केंद्र गोवा को भूल गई...

    केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार गोवा को पूरी तरह भूल चुकी है और गोवा के लोगों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं रखा गया है। उन्होंने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बजट को देखते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और नौकरी के अवसर भी कम होंगे। आगे वे बोले कि आज के समय में युवाओं और बच्चों के सामने सबसे बड़ी समस्या नौकरी और बढ़ती महंगाई की है, लेकिन बजट में युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं दिखाई देती। केजरीवाल ने अंत में कहा कि यह बजट सिर्फ और सिर्फ महंगाई बढ़ाने वाला बजट है।

    उन्होंने कहा कि कई जगहों पर दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें पानी और सीवर की समस्या के बारे में बताया। इसके साथ ही राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत भी खराब है और सड़कों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।

    गोवा में केवल 'गुंडागर्दी'

    केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा में केवल गुंडागर्दी का माहौल है और मौजूदा समय में लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी समस्याएं बताने से भी डरते हैं। वहां पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं है जबकि कई इलाकों में सीवर की भी गंभीर समस्याएं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता लगातार लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जनता अब नया विकल्प चाहती है।

    दूसरी ओर कांग्रेस पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों के पास अब तक कांग्रेस और बीजेपी—दो ही विकल्प थे, लेकिन दोनों आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी के लिए काम कर रही है और यही वजह है कि गोवा की जनता अब नए विकल्प की तलाश में है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts