Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Budget 2026 :सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-बजट की नई योजनाओं और प्रावधानों से मप्र को होगा विशेष लाभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक प्रभावी और दूरगामी कदम है।
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-बजट की नई योजनाओं और प्रावधानों से मप्र को होगा विशेष लाभ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ऊंचा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

    सबका साथ-सबका विकास की भावना 

    डॉ. यादव ने कहा कि आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जनसामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास की भावना बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास एवं सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर पांच वर्षों में 5 हजार करोड़ रुप खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों के विकास, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन की व्यवस्था से मध्यप्रदेश को विशेष लाभ होगा। डॉ. यादव ने डेली कॉलेज इंदौर में केंद्रीय बजट पर विषय-विशेषज्ञों से संवाद और विचार-विमर्श के बाद बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

    वस्त्र उद्योग में सुधारों से बड़ा लाभ मप्र को 

    डॉ. यादव ने कहा कि बजट की सभी क्षेत्रों में व्यापक सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग क्षेत्र में सुधारों पर विशेष बल दिया गया है, जिससे मध्यप्रदेश को भी बड़ा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है। इससे लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और करीब छह लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से मालवा-निमाड़ अंचल औद्योगिक विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बजट में छोटे करदाताओं के लिए आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 4.3 प्रतिशत रखा गया है। राज्यों के लिए 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का अनुदान प्रस्तावित किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश को भी लाभ मिलेगा।

    भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को बायोफार्मा हब बनाने, क्लिनिकल ट्रायल स्थलों के विकास और केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज की बेहतर व्यवस्था होगी और गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्रों के रणनीतिक विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया गया है।

    पर्यटन : वैश्विकक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में प्रसिद्ध स्थलों पर गाइड की व्यवस्था, पुरातात्विक महत्व के संरक्षित स्थलों को खोलने और विदेशी पर्यटकों को टैक्स में राहत देने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का यह तीसरा बजट पूरी तरह सबका साथ-सबका विकास की भावना के अनुरूप है। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts