PlayBreaking News

Budget 2026 :रेलवे को मिले 2.77 लाख करोड़, नई रेल लाइन बनेंगी, लोकोमोटिव, कोच खरीदे जाएंगे

वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजी व्यय के लिए रेल मंत्रालय को 2,77,830 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की गई है। बजट आवंटन में नई रेल लाइन का निर्माण और लोकोमोटिव, वैगन तथा कोच की खरीद के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं।
Follow on Google News
रेलवे को मिले 2.77 लाख करोड़, नई रेल लाइन बनेंगी, लोकोमोटिव, कोच खरीदे जाएंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय को 2,77,830 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। यह राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के 2,52,000 करोड़ रुपए की तुलना में 10.25 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, रेलवे को अतिरिक्त बजटीय संसाधनों के माध्यम से 15,000 करोड़ रुपए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस बढ़े हुए आवंटन से रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    Twitter Post

    कमाई-खर्च और सरकारी सहायता की जरूरत

    बजट दस्तावेजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में रेलवे की कुल कमाई 3,85,733.33 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जबकि खर्च 3,82,186.01 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इससे वर्ष के अंत में 3,547.32 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय रहने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा कमाई इतनी पर्याप्त नहीं है कि उससे बड़े पैमाने पर परिसंपत्ति निर्माण और नए कार्यों को पूरी तरह वित्तपोषित किया जा सके। इसी कारण नई लाइन बिछाने, गेज परिवर्तन और दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता दी जाती है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस,  कहां होगा खर्च

    रेल मंत्रालय को मिले 2,77,830 करोड़ रुपए के आवंटन का बड़ा हिस्सा निर्माण कार्यों और संपत्ति निर्माण परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इन निवेशों से रेलवे नेटवर्क की क्षमता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख मदें इस प्रकार हैं-

    • नई रेल लाइनों के लिए : 36,721.55 करोड़ रुपए
    • नैरो गेज से ब्रॉड गेज परिवर्तन : 4,600 करोड़ रुपए
    • लाइन दोहरीकरण : 37,750 करोड़ रुपए
    • रोलिंग स्टॉक (लोको, वैगन आदि) : 52,108.73 करोड़ रुपए
    • सिग्नलिंग और दूरसंचार : 7,500 करोड़ रुपए

    पेंशन खर्च में बढ़ोतरी

    रेलवे के कुल खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा कर्मचारियों की पेंशन पर जाता है। बजट दस्तावेजों के अनुसार, 2024-25 में पेंशन पर 58,844.07 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जो 2026-27 में बढ़कर 74,500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वहीं, 2024-25 में रेलवे ने 3,35,757.09 करोड़ रुपए की कमाई और 3,32,440.64 करोड़ रुपए का खर्च किया था। अधिकारियों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के वास्तविक आंकड़े वर्ष समाप्त होने के बाद सामने आएंगे, हालांकि अब तक कमाई और खर्च अनुमान के अनुरूप ही बने हुए हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts