PlayBreaking News

शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, बने 4 बार यह सम्मान पाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी, ट्रिपल सेंचुरी मारने वाला छूटा पीछे

Follow on Google News
शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, बने 4 बार यह सम्मान पाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी, ट्रिपल सेंचुरी मारने वाला छूटा पीछे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड दौरे पर खेले गए एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी में रनों की बरसात करने वाले गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने इस रेस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर को पीछे छोड़ दिया। महिला वर्ग में यह अवॉर्ड इंग्लैंड की बैटर सोफिया डंकली ने जीता।

    Twitter Post

    जुलाई में धमाकेदार प्रदर्शन

    25 साल के शुभमन गिल ने जुलाई में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 3 टेस्ट में 94.50 की औसत से 567 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और दो शतक जड़े। खास बात यह रही कि यह उपलब्धि उन्हें बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज में हासिल हुई।
    गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में भले ही 16 और 6 रन बनाए हों, लेकिन बाकी 2 टेस्ट की 4 पारियों में उन्होंने 3 शतक ठोककर सबको चौंका दिया।

    बर्मिंघम की डबल सेंचुरी बनी हाईलाइट

    बर्मिंघम टेस्ट में गिल ने 269 रन की पारी खेली, जो इंग्लैंड दौरे की सबसे बड़ी यादगार पारी रही। इसी टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए और भारत को 336 रन की ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनके कुल 430 रन टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल है, सिर्फ ग्राहम गूच (456 रन) के बाद।

    सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ रन

    गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय कप्तान का एक सीरीज में सबसे बड़ा स्कोर है। यह आंकड़ा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भी दूसरा सबसे बड़ा है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

    चौथी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

    ICC ने 2021 से इस अवॉर्ड की शुरुआत की थी। गिल अब तक 4 बार यह सम्मान जीत चुके हैं – जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और अब जुलाई 2025। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने हैं। महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज भी 4-4 बार यह खिताब जीत चुकी हैं।

    गिल बोले- यह अवॉर्ड मेरे लिए खास

    अवॉर्ड मिलने के बाद गिल ने कहा- प्लेयर ऑफ द मंथ बनना सम्मान की बात है। इस बार इसकी अहमियत और ज्यादा है, क्योंकि यह मेरी पहली टेस्ट कप्तानी की सीरीज में मिला। बर्मिंघम की डबल सेंचुरी मुझे हमेशा याद रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज मेरे लिए सीखने और खुद को परखने का बड़ा मौका थी।

    Twitter Post

    महिला क्रिकेट में डंकली का जलवा

    महिला वर्ग में इंग्लैंड की सोफिया डंकली को यह सम्मान मिला। उन्होंने जुलाई में भारत के खिलाफ 4 टी-20 और 3 वनडे खेले। टी-20 में उन्होंने 134.57 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए, जबकि वनडे में 63 की औसत से 126 रन जोड़े। उन्होंने अपनी टीम की सोफी एकलस्टन और आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस को पीछे छोड़ा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts