Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vijay Hazare Trohpy :श्रेयस अय्यर की 3 महीने बाद बतौर कप्तान वापसी, इंजर्ड शार्दुल टूर्नामेंट से बाहर

Follow on Google News
श्रेयस अय्यर की 3 महीने बाद बतौर कप्तान वापसी, इंजर्ड शार्दुल टूर्नामेंट से बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई को नया कप्तान मिला है। जहां अब मुंबई टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालते नजर आएंगे। इसकी वजह नियमित कप्तान शार्दूल ठाकुर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जिसके बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने यह अहम जिम्मेदारी अय्यर को सौंपी है। घरेलू 50 ओवर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई की अगली अगला भिड़ंत मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होगी।

    मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के बचे हुए लीग मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। संघ ने भरोसा जताया कि अय्यर के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से टीम के प्रदर्शन में और मजबूती आएगी।

    3 महीने बाद अय्यर की होगी वापसी

    श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। फील्डिंग के दौरान उन्हें पसली में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। चोट के दौरान अय्यर का करीब 6 किलो वजन भी घट गया था, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी। चोट के बाद श्रेयस अय्यर ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रहकर रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर कड़ी मेहनत की। अब पूरी तरह फिट होने के बाद वे करीब तीन महीने के अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

    क्या कमबैक दिलाएगा मुंबई को रफ्तार 

    श्रेयस अय्यर की वापसी और कप्तानी मिलने से मुंबई टीम को न सिर्फ एक अनुभवी बल्लेबाज मिलेगा, बल्कि मैदान पर रणनीतिक नेतृत्व भी मजबूत होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर की अगुआई में मुंबई विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करती है। गौरतलब है कि मुंबई घरेलू टूर्नामेंट में सबसे प्रतिष्ठित टीम मानी जाती है। जो अपने शानदार बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग के लिए जानी जाती है। 

    सूर्या-शिवम को भी मिली जगह

    सोमवार को जयपुर में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी टीम से जुड़े है जिससे टीम की स्ट्रेंथ मजबूती हुई है। दूसरी ओर, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाला मुकाबले में श्रेयस अय्यर पर खास निगाहे रहेंगी। दरअसल इस मैच में प्रदर्शन  के आधार पर ही (BCCI) की मेडिकल टीम से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने को लेकर हरी झंडी देगी।

    ODI सीरीज में शामिल किए गए अय्यर 

    श्रेयस अय्यर 2 जनवरी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन पूरा कर चुके हैं। उनकी वर्तमान फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है साथ ही उनके कंधों पर उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालांकि, अय्यर को मैदान पर उतरने का मौका अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही मिलेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts