People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन
    मध्य प्रदेश
    मुरैना

    MP News :मुरैना में घड़ियालों के बच्चों की लोकेशन मिली मगरमच्छों के पेट में!

    चंबल सेंक्चुरी में घड़ियालों की संख्या बढ़ने की गति धीमी होने के संबंध में ट्रांसमीटरों से नया खुलासा हुआ है। पड़ताल में पता चला है कि घड़ियालों के बच्चों को मगरमच्छ शिकार बना रहे हैं। इससे घड़ियालों के अस्तित्व का संकट खड़ा हो रहा है।
    Publish Date: 7 Jan 2026, 7:15 AM (IST)Updated On: 8 Jan 2026, 3:01 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मुरैना/नई दिल्ली। मुरैना जिले में चंबल नदी पर बने चंबल सेंक्चुरी क्षेत्र में घड़ियालों के कई बच्चों की लोकेशन मगरमच्छों के पेट के अंदर मिलने के बाद मगरमच्छों द्वारा उनका शिकार किए जाने के खुलासे ने विशेषज्ञों की बैचेनी बढ़ा दी है। घड़ियालों के बच्चों को इस क्षेत्र में ट्रांसमीटर लगा कर छोड़ा गया था, जिससे इसका खुलासा हो सका कि मगरमच्छों ने घड़ियालों के बच्चों को अपना शिकार बना लिया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार जिस चंबल नदी को देश में घड़ियालों का सबसे सुरक्षित गढ़ माना जाता रहा है, वहीं अब उनके बच्चों की जान खतरे में हैं। 

      ट्रांसमीटर से हुई पुष्टि

      चंबल घड़ियाल सेंक्चुरी के अभी हाल ही में निगरानी सर्वे में खुलासा हुआ है कि तीन साल तक के 120 सेंटीमीटर लंबे घड़ियाल लगातार मगरमच्छों के हमले का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग की गो एंड रिलीज योजना के तहत घड़ियालों पर लगाए गए रेडियो ट्रांसमीटर से इसकी पुष्टि हुई है।

      लोकेशन से पकड़ा गया मामला

      ट्रांसमीटर सही सलामत मिले, लेकिन उनकी लोकेशन नदी में नहीं, बल्कि मगरमच्छों के पेट से ट्रेस हुई। बताया गया है कि जब जांच आगे बढ़ी तो मगरमच्छों के मल से घड़ियालों के अवशेष मिलने से इसकी स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई। सूत्रों ने बताया कि चंबल सेंक्चुरी में पहली बार इसे आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया है। जानकारी में बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों सहित जलीय जीव विशेषज्ञ की टीम अब यह पता लगाने के प्रयास में लगी है कि आखिर घड़ियालों का सबसे सुरक्षित स्थान कैसे उनकी शिकारगाह बनता जा रहा है।

      सबसे अनुकूल थी चंबल नदी

      कहा गया है कि देश में घड़ियालों के सुरक्षित सरंक्षण के लिए जब नदियों का अध्ययन किया गया तो चंबल नदी को सबसे स्वच्छ और अनुकूल पाया गया।  साफ पानी और उपयुक्त, प्राकृतिक वातावरण में ही घड़ियाल बेहतर तरीके से जीवित रह पाते हैं। इसी आधार पर 1978 और 79 में मुरैना जिले के देवरी गांव के समीप देवरी घड़ियाल सेंक्चुरी की स्थापना की गई। वन विभाग सूत्रों के अनुसार 2025 की गणना के अनुसार सेंक्चुरी में घड़ियालों की संख्या बढ़कर दो हजार 462 तक पहुंच गई जबकि सेंक्चुरी की स्थापना बाद 1978-79 में नदी में मात्र 75 घड़ियाल छोड़े गए थे।

      सात साल पहले से शिकार की जानकारी

      इसके अलावा वयस्क मगरमच्छ तीन साल तक के घड़ियालों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बात का खुलासा MCBT (मद्रास कोको डायल बैंक ट्रस्ट) की रिपोर्ट में भी हुआ है। सूत्रों के अनुसार चंबल नदी के घड़ियालों पर मगरमच्छ हमले ओर शिकार की जानकारी वन विभाग को करीब आठ साल पहले ही वर्ष 2017-18 में हीं मिल चुकी थी लेकिन इसे लंबे समय तक दबाए रखा गया। अब जब घड़ियालों के शिकार की घटनाएं लगातार सामने आने लगीं तो हाल ही में देवरी घड़ियाल सेंक्चुरी में पहला मामला दर्ज किया गया।

      3% बच्चे ही जीवित रह पाते हैं

      विशेषज्ञ के मुताबिक चंबल सेंक्चुरी में घड़ियालों की संख्या जिस अनुपात में बढ़नी चाहिए थी वह नहीं बढ़ सकी। इसकी वजह बाढ़ के दौरान घड़ियालों के सिर्फ 3% बच्चे ही जीवित रह पाते हैं और  मगरमच्छ 3 साल तक के घड़ियालों को शिकार बना रहे हैं।

      फैक्ट फाइल

      • 1978 और 79 में मुरैना जिले के देवरी गांव के समीप देवरी घड़ियाल सेंचुरी की स्थापना की गई
      • 75 घड़ियाल छोड़े गए थे इस सेंक्चुरी में स्थापना के समय
      • 2462 है घड़ियालों की संख्या सेंक्चुरी में 2025 की गणना के अनुसार

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      gharial conservation

      chambal river crocodiles

      Alligator location

      Chambal Alligator

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान:2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      ‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त :‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      बिहार के 163 बच्चों का मामला :परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      Multigrain Atta Side Effects :मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

      Satuvai Amavasya 2026 :16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

      जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

      Gmail Update:जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

      दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

      मिडिल ईस्ट तनाव का असर :दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

      कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

      PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की :कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

      फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

      फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....