PlayBreaking News

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित की वन-डे टीम :इंजरी से उभर रहे श्रेयस की हुई वापसी, बुमराह-पंड्या OUT

Follow on Google News
इंजरी से उभर रहे श्रेयस की हुई वापसी, बुमराह-पंड्या OUT
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित की गई है। शनिवार को जारी टीम में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है। हालांकि, श्रेयस को मैदान पर उतरने से पहले BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस लेना जरूरी है। फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही वह सीरीज में खेल सकेंगे।

    पंत को मौका, ईशान हुए बाहर

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वहीं, ईशान किशन को इस वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट से ब्रेक देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

    Twitter Post

    बैकअप ओपनर की जिम्मेदारी संभालेंगे जायसवाल 

    यशस्वी जायसवाल को टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल की अनुपस्थिति में जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी और तीसरे वनडे में नाबाद 116 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है।

    सिराज पर फिर दिखा भरोसा, शमी बाहर

    वन-डे टीम में दाएं हाथे के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा टीम के 3 और फ्रंट लाइन पेसर होंगे। जबकि, नीतीश कुमार रेड्‌डी, हार्दिक पंड्या की जगह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स की भूमिका निभाएंगे।

    पंड्या को भी बुमराह के साथ आराम दिया गया है। ​​​​​​इस चयन में जहां मोहम्मद शमी को फिर से स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में मौका दिया गया है, जो इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की भूमिका निभा सकते हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उनके वनडे भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    11 जनवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी के बीच खेली जाएगी। यह मुकाबलें वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे। वहीं सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम 3 या 4 जनवरी को रिलीज हो सकती है। हालांकि BCCI ने टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया है। 5 टी-20 मैच 21 से 31 जनवरी तक खेले जाएंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts