Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चव्हाण के बयान से राजनीति गरमाई:पूर्व सीएम बोले- क्या भविष्य में PM मोदी को भी उठा लेंगे ट्रंप? भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि इस तरह के बयान न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं
पूर्व सीएम बोले- क्या भविष्य में PM मोदी को भी उठा लेंगे ट्रंप? भाजपा ने साधा निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के एक बयान ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की हालिया कार्रवाई का हवाला देते हुए चव्हाण ने सवाल उठाया कि क्या भविष्य में डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही कर सकते हैं। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे कांग्रेस की “भारत विरोधी मानसिकता” करार दिया है।

    टैरिफ के मद्देनजर बोले चव्हाण

    पृथ्वीराज चव्हाण ने ये टिप्पणियां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कीं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार को बाधित करने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया। चव्हाण के मुताबिक, अगर ट्रंप भारत पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ भी लगा दें, तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

    इसके बाद उन्होंने विवादित सवाल खड़ा करते हुए कहा, “सवाल यह है कि क्या भारत में भी वही होगा जो वेनेजुएला में हुआ? क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप करेंगे?” इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया।

    भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

    चव्हाण के इय बयान पर भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां देश की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।

    प्रदीप भंडारी ने एक्स पर कांग्रेस को घेरा

    बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पृथ्वीराज चव्हाण के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है। भंडारी ने लिखा,
    “कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण बेशर्मी से भारत की स्थिति की तुलना वेनेजुएला से कर रहे हैं। यह पूछकर कि ‘जो वेनेजुएला में हुआ, क्या वह भारत में हो सकता है’, कांग्रेस अपनी भारत विरोधी मानसिकता साफ तौर पर दिखा रही है।”

    Twitter Post

    भंडारी ने आगे कहा कि इस तरह के बयान न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार ऐसे बयान देकर भारत को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts