Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T20 World Cup 2026 :भारत नहीं आएगी बांग्लादेश टीम, मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उसकी टीम भारत में विश्व कप के मुकाबले खेलने नहीं आएगी। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने, सुरक्षा चिंताओं और हालिया घटनाक्रमों के बाद बीसीबी ने यह अहम फैसला लिया है। अब पूरे मामले पर आईसीसी के रुख का इंतजार है।
भारत नहीं आएगी बांग्लादेश टीम, मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने स्पष्ट कर दिया है कि, उसकी टीम भारत में विश्व कप के मुकाबले खेलने नहीं आएगी। यह फैसला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने, सुरक्षा चिंताओं और हालिया घटनाक्रमों के बाद लिया गया है। अब पूरे मामले पर आईसीसी के रुख का इंतजार किया जा रहा है।

    BCB ने क्यों लिया भारत न जाने का फैसला?

    बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 4 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि, बीसीबी की उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। बीसीबी ने आईसीसी को भेजे ईमेल में साफ कहा है कि, मौजूदा हालात में भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं।

    मुस्तफिजुर रहमान विवाद बना वजह

    इस फैसले की जड़ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़ा विवाद माना जा रहा है। मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाद में BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार और खेल मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया। बीसीबी ने न सिर्फ भारत में खेलने से इनकार किया, बल्कि मुस्तफिजुर को दी गई IPL खेलने की NOC भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।

    सुरक्षा को लेकर जताई गई गंभीर चिंता

    आसिफ नजरुल ने कहा कि, यदि किसी खिलाड़ी को अनुबंध के बावजूद भारत में खेलने से रोका जाता है, तो पूरी टीम की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। बीसीबी का मानना है कि, ऐसे माहौल में टीम को भारत भेजना जोखिम भरा हो सकता है।

    Featured News

    श्रीलंका में मैच कराने की तैयारी

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब आईसीसी से औपचारिक रूप से मांग करेगा कि, उसके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। इससे पहले पाकिस्तान भी भारत में खेलने से इनकार कर चुका है और उसके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाते हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का तय शेड्यूल

    (फिलहाल आईसीसी द्वारा घोषित)

    • 7 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज - ईडन गार्डन्स, कोलकाता
    • 9 फरवरी: बनाम इटली - ईडन गार्डन्स, कोलकाता
    • 14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड - ईडन गार्डन्स, कोलकाता
    • 17 फरवरी: बनाम नेपाल - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

    अब इन मुकाबलों के वेन्यू बदलने पर अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

    लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम।

    अब आईसीसी के फैसले पर टिकी नजरें

    आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर बीसीबी की मांग मानी जाती है, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 : विवादों के बीच बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, लिटन दास को सौंपी कप्तानी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts