Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शेयर बाजार : सेंसेक्स 368.49 अंक गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद, निफ्टी में 97.65 अंक की गिरावट

उतार-चढ़ाव वाले आज के कारोबार में निवेशकों को हुआ 87,000 करोड़ रुपए का नुकसान
शेयर बाजार : सेंसेक्स 368.49 अंक गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद, निफ्टी में 97.65 अंक की गिरावट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। आज पूरे दिन तेज उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही दोपहर तक अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और कारोबार के अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। अमेरिका और चीन की टैरिफ डेडलाइन 90 आगे बढ़ने का आईटी स्टॉक्स पर अच्छा असर दिखाई दिया, लेकिन बाकी सेगमेंट में इसका कोई असर नहीं पड़ा। निवेशक भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने से पहले सतर्क दिखाई दिए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का बेचमार्क इंडेक्स निफ्टी 97.65 अंक गिरावट के साथ 24,487.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबारके दौरान ब्रॉडर मार्केट का रुख मिलाजुला रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स जहां 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग रियल्टी, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी, ऑटो और फार्मा कंपनियों शेयरों में तेजी देखने को मिली।

    ये भी पढ़ें: शेयर बाजारः मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स दिन के हाई से 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,567 के नीचे

    443.26 लाख करोड़ रुपए पर आया बीएसई मार्केट कैप

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 443.26 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 11 अगस्त को 444.13 लाख करोड़ रुपए था। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब करीब 87,000 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली। इसी बात को दूसरी तरह कहें तो आज के कारोबार के दौरान निवेशकों की पूंजी में करीब 87,000 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज के कारोबार के दौरान हरे निशान यानी बढ़त में बंद हुए। इसमें मारुति सुजुकी के शेयरों में 2.06 फीसदी की सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इसके बाद, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर 0.91 फीसदी से लेकर 1.90 फीसदी की बढ़त में बंद हुए। सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस का शेयर 2.87 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। जबकि, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और इटर्नल के शेयरों में 1.10 फीसदी से लेकर 1.36% तक की गिरावट रही।

    ये भी पढ़ें: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने लिस्टेड एसएमई कंपनियों के लिए सख्त किए एसएमई से मेनबोर्ड में जाने के नियम

    एनएसई के 1422 शेयर तेजी में बंद, 1544 शेयर गिरे 

    इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों के 3,064 शेयरों में आज कारोबार होता दिखाई दिया, इसमें 1422 शेयर तेजी में बंद हुए जबकि 1544 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा। कारोबार के दौरान 36 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर बंद हुए, जबकि 64 शेयरों ने 52 सप्ताह का रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया। आज एनएसई का मार्केट कैप 440.15 लाख करोड़ रुपए या 5.02 ट्रिलियन डॉलर हो गया। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी-50 97.65 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 60.05 अंकों की गिरावट देखने को मिली। जबकि निफ्टी बैंक 467.05 अंक गिरकर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी-100 में 86.80 अंकों और निफ्टी मिडकैप 100 में 154.15 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी 129.65, निफ्टी स्माल कैप-100 6.40, निफ्टी आटो 132.82 अंक बढ़त के साथ बंद हुए।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts