Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्र को बाइक से उठाकर मंदिर के पीछे ले गए, लात-घूंसों और थप्पड़ों से की पिटाई,तीन नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार। आत्मानंद स्कूल का छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के पास पहुंचते ही चार बाइकों पर आए 8 से 9 युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। इसके बाद उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले जाया गया।
Follow on Google News
स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

राम गोपाल गौतम सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आत्मानंद स्कूल के एक नाबालिग छात्र को स्कूल जाते समय कुछ युवकों ने कथित तौर पर बाइक पर जबरन बैठाकर शनि मंदिर के पीछे ले जाकर अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नक्सल मुक्त गांवों पर सरकार का बड़ा दांव: 50 गांवों को मिलेगा 1-1 करोड़, बंदियों की रिहाई की भी तैयारी

स्कूल जाते समय रास्ते से उठाया

बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे आत्मानंद स्कूल का छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के पास पहुंचते ही चार बाइकों पर आए 8 से 9 युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। इसके बाद उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर के पीछे बेरहमी से मारपीट

अर्धनग्न कर लात-घूंसों से हमला परिजनों के अनुसार आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाए और उसके साथ लात-घूंसों तथा थप्पड़ों से मारपीट की। आरोप है कि उसकी बाइक की चाबी और नकदी भी छीन ली गई। घायल छात्र शाम करीब चार बजे किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिखे आरोपी घटना के दौरान किसी ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया। वीडियो में एक युवक लगातार थप्पड़ और मुक्के मारता दिखाई देता है। हालांकि मारपीट की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 31 अगस्त 2028 तक पास कर सकेंगे TET

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तीन बालिग और तीन नाबालिग गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन नाबालिग हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आईटी एक्ट और पॉक्सो की धाराएं भी लगीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 137(2), 191(2), आईटी एक्ट की धारा 67(B) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: PCC चीफ की कुर्सी पर सस्पेंस! दीपक बैज का कार्यकाल खत्म, TS सिंहदेव के नाम की तेज हुई चर्चा

सभी आरोपी एक ही मोहल्ले के

तीन की पहचान सार्वजनिक गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार रात्रे (19), दिनेश रात्रे (24), सोम कुमार रात्रे उर्फ पालू (19) शामिल हैं। इनके अलावा तीन नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपी टेड़ही मोहल्ला के निवासी बताए गए हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts