CG NEWS:एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध का दबाव ठुकराने पर युवक ने पीजी में घुसकर की वारदात, गला दबाने के बाद चाकू से किए कई वार, साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश दुर्ग जिले के भिलाई में एकतरफा प्यार की सनक में हुई कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से छात्रा पर बातचीत और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई न्यूज। भिलाई में एकतरफा प्यार की सनक ने एक और मासूम जिंदगी छीन ली। फार्मेसी की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा की पीजी में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से हत्या की पूरी तैयारी कर भिलाई पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 31 अगस्त 2028 तक पास कर सकेंगे TET



प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर रची हत्या की साजिश

दुर्ग जिले के भिलाई में एकतरफा प्यार की सनक में हुई कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से छात्रा पर बातचीत और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। छात्रा द्वारा लगातार इनकार किए जाने और संपर्क खत्म करने के बाद उसने हत्या की योजना बनाई।

पीजी में घुसकर किया जानलेवा हमला

मृतका खुशी साहू (19) बेमेतरा की रहने वाली थी और भिलाई के रामनगर स्थित पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी शुक्रवार को पीजी पहुंचा, जहां उसने पहले छात्रा का गला दबाया और फिर चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 वार कर दिए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अबूझमाड़ में विकास की नई सुबह, नन्हीं बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, 2000 बच्चे लौटे स्कूल

पहचान छिपाने की पूरी तैयारी

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक आरोपी पहले से हत्या की नीयत से रायपुर से भिलाई आया था। उसने पहचान छिपाने के लिए दो शर्ट पहनी थीं और पैंट के अंदर बरमूडा भी पहन रखा था। साथ ही हत्या के लिए धारदार चाकू भी साथ लाया था।

सबूत मिटाने की भी की कोशिश

वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े और जूते नदी में फेंक दिए ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। हालांकि तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: PCC चीफ की कुर्सी पर सस्पेंस! दीपक बैज का कार्यकाल खत्म, TS सिंहदेव के नाम की तेज हुई चर्चा

सीन रिक्रिएट, चाकू और बाइक जब्त

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट कराया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts