CG NEWS:PCC चीफ की कुर्सी पर सस्पेंस! दीपक बैज का कार्यकाल खत्म, TS सिंहदेव के नाम की तेज हुई चर्चा

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव होने की चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का तीन साल का कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग उनके समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से उठाई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से नए अध्यक्ष को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: CG News : छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में हाथियों के हमलों में दो लोगों की मौत
PCC चीफ की कुर्सी पर सस्पेंस, कांग्रेस में बढ़ी हलचल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 को पूरा हो रहा है। उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन के भीतर कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: सरगुजा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक की हालत गंभीर
TS सिंहदेव के समर्थन में सोशल मीडिया अभियान
सरगुजा क्षेत्र से टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा की ओर से पोस्ट साझा कर सिंहदेव को प्रदेश संगठन की कमान सौंपने की अपील की गई है। पोस्ट में उन्हें सरगुजा का गौरव और छत्तीसगढ़ की पहचान बताया गया है।
दीपक बैज बने थे कांग्रेस का बड़ा आदिवासी चेहरा
दीपक बैज को वर्ष 2023 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने मोहन मरकाम की जगह संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। बस्तर क्षेत्र से आने वाले बैज कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी चेहरों में शामिल हैं और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: पत्नी के साथ युवक को देखकर पति बना कातिल, कुल्हाड़ी से हत्या के बाद अब शव लेने से भी पीछे हटे स्वजन
गुटबाजी पर भाजपा का हमला
प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आंतरिक खींचतान के कारण संगठन मजबूत नहीं हो पाया और इसका असर प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई दिया।
वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बड़ी चुनौती
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग समर्थक समूह हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के दौरान संगठनात्मक संतुलन बनाए रखना कांग्रेस नेतृत्व के लिए चुनौती माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग की कार्रवाई पर लगाई रोक, दो डिस्टिलरी कंपनियों को बड़ी राहत
अभी नहीं हुआ कोई आधिकारिक फैसला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर अभी तक पार्टी हाईकमान की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही मांग और राजनीतिक चर्चाओं के बीच संगठन के अगले फैसले का इंतजार किया जा रहा है।












