भोपालमध्य प्रदेश

MP के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण : OBC को सिर्फ 4 सीटें, भोपाल में महिला लड़ेंगी जिपं अध्यक्ष का चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मप्र के 52 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। भोपाल में इस बार सिर्फ महिला ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकेगी। वहीं इंदौर, ग्वालियर में सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है। 26 जिले अनारक्षित किए गए हैं। इनमें CM शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला सीहोर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पर EOW की कार्रवाई; मंदसौर, भोपाल एवं इंदौर के ठिकानों पर की छापेमारी

OBC के लिए सिर्फ 4 सीटें आरक्षित

52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14 सीटें आरक्षित हैं। OBC के लिए सिर्फ 4 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह 7.69% है। यह पिछली बार से आधी ही हैं। इसके लिए 18 सीटों में से पर्ची निकाली गई। जनसंख्या समेत पिछले रिजर्वेशन को आधार बताते हुए आरक्षण की कार्रवाई की गई। 4 में से 2 महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है।

अनुसूचित जाति के लिए 8 जिला पंचायतें आरक्षित

बता दें कि 8 जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण प्रक्रिया भोपाल के जल प्रबंधन संस्थान (वाल्मी, कलियासोत के पास) में पंचायती राज विभाग के संचालक आलोक कुमार सिंह ने पूरी कराई।

जिला पहले अब
अलीराजपुर ST ST (महिला)
आगर मालवा SC (महिला) अनारक्षित
अनूपपुर ST अनारक्षित (महिला)
अशोकनगर ​​​​​ OBC (महिला) अनारक्षित
बुरहानपुर OBC (महिला) ST
भिंड SC अनारक्षित (महिला)
बड़वानी ST (महिला) ST
बालाघाट अनारक्षित (महिला) अनारक्षित
बैतूल ST अनारक्षित
भोपाल OBC अनारक्षित (महिला)
छतरपुर SC अनारक्षित (महिला)
छिंदवाड़ा ST (महिला) SC
डिंडौरी ST (महिला) ST
दतिया SC (महिला) अनारक्षित
धार ST (महिला) अनारक्षित
देवास अनारक्षित SC (महिला)
दमोह अनारक्षित OBC (महिला)
ग्वालियर अनारक्षित SC (महिला)
गुना अनारक्षित (महिला) OBC
हरदा OBC (महिला) ST
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) OBC (पुरुष) ST (महिला)
इंदौर अनारक्षित (महिला) SC (महिला)
जबलपुर अनारक्षित (महिला) ST
झाबुआ ST ST (महिला)
खंडवा ST (महिला) SC
कटनी अनारक्षित SC
खरगोन ST (महिला) अनारक्षित
मुरैना अनारक्षित अनारक्षित (महिला)
मंदसौर अनारक्षित OBC (महिला)
मंडला ST (महिला) ST
नीमच अनारक्षित (महिला) अनारक्षित
नरसिंहपुर अनारक्षित ST (महिला)
निवाड़ी नया जिला अनारक्षित (महिला)
पन्ना अनारक्षित अनारक्षित (महिला)
रीवा सामान्य (अनारक्षित) ST (महिला)
रतलाम ST SC (महिला)
रायसेन अनारक्षित (महिला) अनारक्षित
राजगढ़ OBC (महिला) अनारक्षित
सागर अनारक्षित (महिला) अनारक्षित
सिवनी अनारक्षित (महिला) SC
सतना OBC (महिला) ST
शहडोल ST अनारक्षित (महिला)
श्योपुर अनारक्षित ST (महिला)
सिंगरौली अनारक्षित ST (महिला)
सीधी अनारक्षित अनारक्षित (महिला)
शाजापुर SC (महिला) OBC
सीहोर SC (महिला) अनारक्षित
शिवपुरी OBC (महिला) अनारक्षित
टीकमगढ़ SC (महिला) अनारक्षित (महिला)
उज्जैन ST अनारक्षित (महिला)
उमरिया ST अनारक्षित (महिला)
विदिशा अनारक्षित अनारक्षित (महिला)

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button