Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पर EOW की कार्रवाई; मंदसौर, भोपाल एवं इंदौर के ठिकानों पर की छापेमारी

पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पर EOW की कार्रवाई; मंदसौर, भोपाल एवं इंदौर के ठिकानों पर की छापेमारी
उज्जैन के ईओडब्ल्यू एसपी ने टीम के साथ मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा मारा। दिनेश शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कार्रवाई में अब तक 2 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति की जानकारी मिली है। मंदसौर के 2 ठिकाने सहित इंदौर और भोपाल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

छापे में मिली करोड़ों की संपति

उज्जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के एसपी ने बताया कि मंगलवार को दिनेशचंद्र पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी गुराड़िया लालमुहा के निवास और अन्य जगहों पर छापामार कार्रवाई की। घर पर और अन्य स्थानों पर कारवाई के दौरान लगभग दो करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपए की कुल संपति का खुलासा हुआ है। जबकि शासकीय सेवा और कृषि से दिनेश शर्मा की कुल आय 38 लाख रुपए होना चाहिए। इस लिहाज से 2 करोड़ 32 लाख 42 हजार रुपए की संपत्ति आय से अधिक मानी गई है। अब मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

5 ठिकानों पर EOW की रेड

भोपाल, इंदौर और मंदसौर के 5 ठिकानों पर आय से अधिक संपति के मामले में रेड मारी गई। दिनेश शर्मा के खिलाफ पूर्व में 9 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। साथ ही उन्हें जिला बदर भी किया जा चुका है। दिसंबर 2020 में पंचायत सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान यह संपति मिली

  • करोल बाग इंदौर में दो फ्लेट कीमत 25 लाख रुपए।
  • भोपाल के हर्षवर्धन नगर में तीन मंजिला मकान कीमत 40 लाख रुपए।
  • दलौदा में तीन मंजिला मकान कीमत 75 लाख रुपए।
  • ग्राम एलची में कृषि भूमि 1.17 हेक्टेयर कीमत 60 लाख रुपए।
  • पडलिया लालमुहा में कृषि भूमि 7.5 बीघा कीमत 15 लाख रुपए।
  • ग्राम सेजपुरिया में कृषि भूमि आधा बीघा कीमत 20 लाख रुपए।
  • ग्राम पडलिया में प्लाट कीमत 5 लाख रुपए।
  • ग्राम गुराड़िया लालमुहा में 900 वर्ग फ़ीट जमीन कीमत 5 लाख रुपए।
  • टाटा सफारी कीमत 12 लाख रुपए।
  • सोने-चांदी के आभूषण कीमत 3.50 लाख रुपए।
  • नकद 42 हजार रुपए।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts