Karur StampedeTVK पार्टी के नेता विजय करेंगे करूर भगदड़ के पीड़ितो से मुलाकात, 5 हफ्ते बाद तारीख का ऐलान

27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर जिले में राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम की रैली में भगदड़ मच गई थी। लगभग 5 हफ्ते बाद अब वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
TVK पार्टी के नेता विजय करेंगे करूर भगदड़ के पीड़ितो से मुलाकात, 5 हफ्ते बाद तारीख का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चन्नैई। तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम की रैली में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच हफ्ते बाद 27 अक्टूबर को विजय पीड़ितों से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात चेन्नई के पास महाबलीपुरम में होने की संभावना है।

    रिसॉर्ट में किया बैठक का आयोजन

    हादसे के बाद अभिनेता विजय ने किसी भी पीड़ित से मुलाकात नहीं की थी, लेकिन अब उनकी पार्टी 'तमिलागा वेट्री कजगम' ने एक रिसॉर्ट में बैठक आयोजित की है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने 50 कमरे बुक किए हैं ताकि विजय व्यक्तिगत रूप से शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर सकें। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने करूर में पत्रकारों से कहा, हमारे लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था की गई है, और हममें से कई लोग वहां जाएंगे।

    मुलाकात के लिए नहीं मिली अनुमति

    इस प्रस्तावित बैठक को लेकर लोगों में बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिनेता विजय पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए यात्रा और रहने की व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि उन्हें सीधे करूर जाकर सांत्वना देनी चाहिए थी। वहीं, पार्टी का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई क्योंकि विजय को करूर में पीड़ितों से मिलने के लिए अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts