Militiary Exercise:पाकिस्तान ने दो दिनों के बंद किया एयरस्पेस, भारत के सैन्य अभियास से पहले अलर्ट, गुजरात-राजस्थान के इलाकों में उड़ानों पर रहेगी पाबंदी

पाकिस्तान ने दो दिनों के बंद किया एयरस्पेस, भारत के सैन्य अभियास से पहले अलर्ट, गुजरात-राजस्थान के इलाकों में उड़ानों पर रहेगी पाबंदी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के आगामी सैन्य अभ्यास “त्रिशूल” के पहले मध्य और दक्षिणी एयरस्पेस बंद रखने का फैसला लिया है। दोनों एयरस्पेस राजस्थान और गुजरात से सटे जिलों में आते हैं। जिन्हें 28 और 29 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है इस प्रक्रिया के लिए शनिवार को नोटम जारी किया। नोटम (नोटिस टू एयरमैन) के मुताबिक, इन इलाकों में 28 और 29 अक्टूबर के दिन हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं रहेगा और उड़ानों पर रोक रहेगी।

    पाकिस्तान सीमा पर इकट्ठा होंगे 30 हजार सैनिक

    राजस्थान में भारत-पाक सीमा में आगामी 12 दिन अब तक का सबसे बड़ा सैन्य युद्धाभ्यास होगा। इसमें आर्मी, एयरफोर्स सहित नेवी के 30 हजार से ज्यादा जवान थार में जॉइंट एक्सरसाइज करेंगे। इस युद्धाभ्यास की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी जो 10 नवंबर तक चलेगी। इस बीच में बॉर्डर के कुछ एरिया में कॉमर्शियल फ्लाइट्स के रूट में बदलाव हो सकता है। एक्सरसाइज जैसलमेर के एरिया से लेकर गुजरात के सर क्रीक इलाके तक होगी।

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने बढ़ाई सतर्कता

    पाकिस्तान द्वारा हाल ही में पश्चिनी सीमा पर हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर‘ के समय से ही पाकिस्तान सेना की तरफ से ड्रोन हमले और घुसपैठी की कोशिशें लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इसको ध्यान रखते हुए इस युद्धाभ्यास में काउंटर ड्रोन सिस्टम, बाधा (जैमिंग) और ऑटोमेटिक स्पेकट्रम मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी कई मॉर्डन तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा।

    तीनों सेनाएं नई प्रणालियों को परखेंगी

    भारत की तीनों सेना एक साथ तालमेल स्थापित कर यूनिफाइड ऑपरेशन, डीप स्ट्राइक, मल्टी डोमेन वॉरफेयर का अभियास करेंगी। इस दौरान भारतीय सेना अपने कई नए स्वदेशी हथियारों और हाईटेक सिस्टमों की टेस्टिंग भी करेगी। इनमें टी-90 एस और अर्जुन टैंक हॉवित्जर तोपें, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, हेवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर शामिल है। अभ्यास जैसलमेर से शुरू होकर कच्छ तक चलेगा।  

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts