MP Weather Update :प्रदेश में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, भोपाल-इंदौर समते कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Follow on Google News
प्रदेश में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, भोपाल-इंदौर समते कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। पूर्व-मध्य अरब सागर में बने डिप्रेशन की वजह से आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

    अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

    शनिवार (25 अक्टूबर): भोपाल, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना।

    26 अक्टूबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में हल्की बारिश।

    27 अक्टूबर: इंदौर, उज्जैन, श्योपुर, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार।

    28 अक्टूबर: राजधानी सहित कई जिलों में मौसम सामान्य से कुछ बदलते हालातों के साथ रहेगा।

    कहां कितना रहा तापमान

    अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम - 34.3°C, खजुराहो - 34.2°C, मंडला - 34°C, उज्जैन - 33.8°C, दमोह - 33.6°C

    न्यूनतम तापमान: नौगांव - 17.3°C, खंडवा/मुरैना - 18.4°C, शिवपुरी/खरगोन - 19°C, मलाजखंड - 19.1°C, ग्वालियर - 19.3°C

    बड़े शहरों का पारा:

    उज्जैन - 33.8°C

    ग्वालियर - 33°C

    जबलपुर - 32.3°C

    इंदौर - 31.9°C

    भोपाल - 31.4°C

    मानसून और बारिश का अपडेट

    प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है। इस साल मानसून 3 महीने 28 दिन एक्टिव रहा। भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में बहुत अधिक बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला गुना रहा, जहां  65.7 इंच बारिश हुई। शाजापुर में सबसे कम 28.9 इंच (81.1%) बारिश दर्ज की गई। मानसून की हैप्पी एंडिंग की वजह से पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है।

    नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बार फरवरी तक ठंड का असर रहेगा। 2010 के बाद इस बार सबसे भीषण ठंड का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ और ला-नीना की सक्रियता प्रदेश के मौसम पर असर डाल सकती है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts