Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व, MP से अकेले सांसद

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। मध्यप्रदेश से केवल वे अकेले सांसद चुने गए है।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व, MP से अकेले सांसद

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए नामित किया गया है। यह सत्र 27 से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क, अमेरिका में आयोजित होगा। इस दौरे में देशभर से कुल 15 सांसद भाग लेंगे, लेकिन मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व का मौका केवल विष्णुदत्त शर्मा को ही मिला है।

UNGA एक प्रतिष्ठित कूटनीतिक मंच

जानकारी के मुताबिक, इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सांसदों का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की निगरानी में किया गया है। बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कूटनीतिक मंचों में से एक है, जहां सदस्य देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपने देश का नजरिया पेश करते हैं। 

वैश्विक सहयोग मजबूत करने उद्देश्य

जानकारी के लिए बता दें, भारत समय- समय पर अपने सांसदों और प्रतिनिधियों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भेजता रहा है, ताकि वैश्विक सहयोग मजबूत किया जा सके और वैश्विक नीतिगत चर्चाओं में भारत की सक्रिय भूमिका बनी रहे।

Priyanshi Soni
By Priyanshi Soni

Latest Posts