बिहार: चुनाव से पहले गर्माया राजनीतिक पारा, शाह के दौरे के बीच रद्द हुई तेजस्वी यादव की सभा, बोले-ये तानाशाही

पटना। बिहार चुनाव के बीच कई नेताओं की सभाएं आएं दिन हो रही है। इस कड़ी में तेजस्वी यादव की शनिवार को खगड़िया में होने वाली रैली कैंसिल हो गई। महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी ने इसे तानाशाही करार दिया है। दरअसल, जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी।
बता दें तेजस्वी यादव की शनिवार को कुल तीन सभाएं होनी है। जिसमें से प्रशासन ने एक की अनुमति रद्द की है। दूसरी ओर अमित शाह की भी आज खगड़िया, मुंगेर और बिहारशरीफ में आम सभाएं होनी हैं। यहां आरजेडी ने तेजस्वी के पोस्टर लगाए हैं। इनमें उन्हें बिहार का नायक बताया गया। इस पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं बिहार का बेटा हूं। एक सेवक हूं। हमेशा बेटा और सेवक ही बना रहूंगा। मुझे नायक बनने की कोई इच्छा नहीं है।"
पत्रकारों से बोले तेजस्वी: जनता से डर रही भाजपा
चुनावी अभियान में निकलने से पहले तेजस्वी ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही है, भाजपा और प्रशासन को बिहार की जनता से डर लग रहा है। आगे वे बोले कि जनता इनके मंसूबों से डरने वाली नहीं है। हालांकि तेजस्वी की दो अन्य विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं हो रही है। तेजस्वी की सभा रद्द होने पर राजद प्रत्याशी ड़ॉ. चंदन यादव ने कहा कि भाजपा के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। दरअसल उन्होंने बताया कि सिर्फ अंचल अधिकारी खगड़िया और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। जो लोकतांत्रिक सहित चुनाव प्रक्रिया का घोर उल्लंघन है।
RJD से बेहतर मौत: तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने शनिवार के कहा, "मैं आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत पसंद करूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे ऊपर हैं।" बता दें आरजेडी से निष्कासन के बाद तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है। वे बिहार विधानसभा में महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं, जिन्होंने सिर्फ बिहार की जनता को लूटा है। उन्होंने जानवरों का चारा खा लिया और नौकरी के बदले जमीन ली। बिहार का युवा तेजस्वी यादव से पूछना चाहता है कि कोई डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति कैसे बन सकता है।




















