PlayBreaking News

अलवर में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ठेले वाले से लगा बैठी दिल, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की करवा दी हत्या, 9 साल के बेटे की गवाही ने खोला राज

Follow on Google News
अलवर में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ठेले वाले से लगा बैठी दिल, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की करवा दी हत्या, 9 साल के बेटे की गवाही ने खोला राज
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। यहां एक महिला अनीता ने अपने प्रेमी काशीराम और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति वीरू जाटव की बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस हत्या का चश्मदीद गवाह उनका 9 साल का बेटा था, जिसने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

खाट हिलने की आवाज से खुली आंख

7 जून की रात को टेंट व्यवसायी 32 वर्षीय वीरू जाटव की हत्या की गई। शुरुआत में पत्नी अनीता ने दावा किया कि वीरू की मौत अचानक हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन वीरू के बड़े भाई गब्बर जाटव को गले पर मिले निशानों ने संदेह में डाल दिया। इसी बीच वीरू के बेटे ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। उसने कहा कि रात को खाट हिलने की आवाज से उसकी नींद खुली। उसने देखा कि मां अनीता ने दरवाजा खोला और बाहर उसका प्रेमी काशीराम खड़ा था। फिर वे लोग अंदर आए और मिलकर उसके पापा को पीटा, गला दबाया और तकिए से दम घोंटकर मार डाला। बच्चा बोला, “मम्मी बहुत बुरी है, उसने मेरे पापा को मरवा दिया।”

2 लाख में हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में पता चला कि अनीता और काशीराम के बीच प्रेम संबंध थे और वीरू को इसका पता चल चुका था। इससे छुटकारा पाने के लिए अनीता ने काशीराम के साथ मिलकर 2 लाख रुपए में सुपारी दी और चार शूटर बुलाए। हत्या की रात दरवाजा अनीता ने खुद खोला ताकि हत्यारे घर में आसानी से घुस सकें।

हत्या के बाद बनाई झूठी कहानी, 3 गिरफ्तार, 3 फरार

पुलिस ने अनीता, काशीराम और एक आरोपी बृजेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि विष्णु, नवीन और चेतन फरार हैं। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड खंगाले, जिसके साथ बच्चे की गवाही ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। मामला अब पूरे इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts