Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, बोले- क्या मुसलमान होने की सजा मिली?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रामपुर जेल से रिहाई के साथ ही नया कानूनी मोड़ आ गया। जेल के बाहर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, बोले- क्या मुसलमान होने की सजा मिली?
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया

रामपुर। आजम खान के वकील के मुताबिक, उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों में रिहाई के आदेश जारी हो चुके थे। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत मिली थी। इसी बीच ईडी की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ रामपुर जेल पहुंची, जिसके बाद उनकी रिहाई और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई।

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED की कार्रवाई

आजम खान से जुड़े जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच ईडी कर रही है। इसी सिलसिले में एजेंसी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें: किसानों की जमीन से सरकारी फंड तक... जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED को क्या-क्या मिला?

जेल के बाहर पहुंची टीम, CRPF भी रही मौजूद

रामपुर जिला जेल के बाहर ईडी की टीम कई गाड़ियों के साथ पहुंची थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे।

सभी मामलों में जारी हो चुके थे रिहाई के आदेश

आजम खान के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मुकदमों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए थे। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे पांच मामलों में शुक्रवार को ही आदेश जेल भेज दिए गए थे।

Breaking News

दो पैन कार्ड मामले में भी मिली राहत

शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिल गई। जमानत की शर्तें पूरी होने के बाद संबंधित अदालत ने रिहाई का आदेश जारी कर दिया था।

गाजियाबाद की ED कोर्ट में पेशी की चर्चा

बताया जा रहा है कि ईडी आजम खान को पूछताछ के लिए गाजियाबाद स्थित ईडी कोर्ट में पेश कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ के बीच ईडी की कार्रवाई ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts