PlayBreaking News

कोरोना की एक बार फिर वापसी, देश में 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

Follow on Google News
कोरोना की एक बार फिर वापसी, देश में 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। केरल से लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक कोरोना के नए केस डराने लगे हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री का आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस समय कुल 1009 एक्टिव कोविड-19 केस हैं। इनमें से 752 केस हाल ही में सामने आए हैं, जो यह दिखाते हैं कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

दिल्ली में बढ़ी चिंता

दिल्ली में कोरोना के 100 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। ये अचानक आई बढ़त लोगों को हैरान कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।

केरल में सबसे ज्यादा केस

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार-
  • केरल : 430 एक्टिव केस
  • महाराष्ट्र : 209 केस
  • दिल्ली : 104 केस
  • कर्नाटक : 47 केस
इन राज्यों में स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी में है और इलाज की प्रक्रिया जारी है।

राहत की बात भी है

कुछ राज्यों में फिलहाल कोई भी सक्रिय केस नहीं है, जैसे-
  • अंडमान और निकोबार
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • हालांकि, बिहार में 2 नए केस सामने आए हैं।

मौतें और रिकवरी

अब तक की रिपोर्ट के अनुसार-
  • महाराष्ट्र में 4 मौतें
  • केरल में 2 मौतें
  • कर्नाटक में 1 मौत
  • वहीं, 305 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना से बचाव के उपाय

विशेषज्ञों और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह-
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें
  • बुखार, खांसी या अन्य लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं
  • टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा करें
  • बदलते मौसम और त्योहारों के दौरान सतर्कता रखें
सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की योजना बना रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts