Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘नो किंग्स’ प्रदर्शन से गूंजे अमेरिका के सभी राज्य, ट्रंप के खिलाफ लाखों की भीड़ सड़कों पर उतरी, अमेरिकी राष्ट्रपति के तानाशाही रवैये का विरोध

‘नो किंग्स’ प्रदर्शन से गूंजे अमेरिका के सभी राज्य, ट्रंप के खिलाफ लाखों की भीड़ सड़कों पर उतरी, अमेरिकी राष्ट्रपति के तानाशाही रवैये का विरोध
अमेरिका के विभिन्न शहरों में शनिवार को "नो किंग्स" नामक आंदोलन के तहत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शनों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित तानाशाही रवैये और संघीय आव्रजन छापों (ICE raids) के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। "नो किंग्स" का आयोजन करने वाले 50501 मूवमेंट के मुताबिक, यह विरोध 50 राज्यों में एक साथ आयोजित हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

50501 मूवमेंट- क्या है इस आंदोलन का मकसद

50501 का अर्थ है- 50 राज्य, 50 प्रदर्शन, एक आंदोलन। इस आंदोलन का मकसद था, अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करना। अरबपतियों के पक्ष में बनाई जा रही नीतियों का विरोध करना। सेना और पुलिस के ज़रिए लोकतंत्र को दबाने की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाना। ट्रंप प्रशासन की तानाशाही प्रवृत्तियों को राजशाही करार देते हुए उसे समाप्त करने की मांग करना। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को राजा की तरह पेश करने के विरोध में "Dethrone Trump" जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जताया।

न्यूयॉर्क से लॉस एंजेलिस तक विशाल रैलियां

न्यूयॉर्क, डेनवर, शिकागो, ह्यूस्टन, लॉस एंजेलिस और फिलाडेल्फिया जैसे प्रमुख शहरों में हजारों लोगों ने भाग लिया। कई प्रदर्शनकारियों ने "No Kings" के बैनर और तख्तियां उठाकर मार्च किया। फिलाडेल्फिया में प्रदर्शनकारी "Whose streets? Our streets!" के नारे लगाते हुए रॉकी फिल्म के प्रसिद्ध म्यूजियम स्टेप्स तक पहुंचे। कांग्रेस सांसद जेमी रास्किन ने फिलाडेल्फिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा, "क्या आप गैंगस्टर स्टेट चाहते हैं या अमेरिका में फ्री स्पीच?"

लॉस एंजेलिस में बवाल, पुलिस ने जारी किया डीस्पर्सल ऑर्डर

एलए में हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन शहर के फेडरल बिल्डिंग के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर चीजें फेंकीं। इसके बाद पुलिस ने दोपहर 3:55 बजे डीस्पर्सल ऑर्डर जारी किया और धुएं के गोले छोड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

सल्ट लेक सिटी में गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

सल्ट लेक सिटी में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी का संबंध शायद दर्शन से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

टेक्सास में प्रदर्शन से पहले विधायकों को धमकी, एक गिरफ्तार

ऑस्टिन, टेक्सास में विरोध प्रदर्शन से पहले राज्य के विधायकों को धमकी मिली थी। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, एक संदिग्ध को बाद में गिरफ्तार किया गया। पोर्टलैंड, ओरेगन में प्रदर्शनकारियों ने ICE बिल्डिंग के बाहर विरोध किया। पुलिस ने इसे दंगा घोषित किया और कुछ घंटों तक कड़ा एक्शन लिया।

वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप का मिलिट्री परेड

वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रंप की 79वीं वर्षगांठ और आर्मी की 250वीं वर्षगांठ पर सैन्य परेड आयोजित की गई। हालांकि यहां कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं था, लेकिन व्हाइट हाउस के सामने लाफायेट स्क्वायर में कुछ प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts