PlayBreaking News

Raipur News:रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो पनीर जब्त: भोपाल से आई खेप पर कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बड़ी रेड

भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस में पहुंची खेप, फूड सेफ्टी विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे, 48 घंटे में 600 किलो पनीर जब्त होने से बड़ा नेटवर्क होने की आशंका।अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से लाई गई करीब 500 किलो पनीर की खेप पकड़ी गई। पनीर 10 बड़े डिब्बों में भरकर लाया गया था। सूचना मिलने पर फूड एंड सेफ्टी विभाग और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली।
Follow on Google News
रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो पनीर जब्त: भोपाल से आई खेप पर कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बड़ी रेड

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद रायपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से लाई गई करीब 500 किलो पनीर की खेप खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दी। इससे पहले भी 100 किलो की पनीर की खेप पकड़ी गई थी। लगातार दूसरी कार्रवाई ने रेलवे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले को मिली मंज़ूरी: AI मिशन पर 500 करोड़, BEML प्लांट, गांवों की सड़कें और बिजली कंपनी के बॉन्ड को मंजूरी




भोपाल से आई 500 किलो की खेप जब्त

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से लाई गई करीब 500 किलो पनीर की खेप पकड़ी गई। पनीर 10 बड़े डिब्बों में भरकर लाया गया था। सूचना मिलने पर फूड एंड सेफ्टी विभाग और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली।

/img/129/1785934822257

ये भी पढ़ें: Raipur News: नेहरू मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की खरीदी पर सवाल: 35 लाख की ओटी टेबल 80 लाख में खरीदने का आरोप, जांच रिपोर्ट के बाद भुगतान रुका



लैब रिपोर्ट का इंतजार

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब्त पनीर के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं तथा उस पर आगे क्या कार्रवाई होगी।

प्रतिबंध के बाद भी कैसे पहुंच रही खेप?

राज्य सरकार ने हाल ही में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर की खेप का रेलवे स्टेशन तक पहुंचना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: धान बेचने का नियम बदल गया, अब Agri Stack में रजिस्ट्रेशन नहीं तो नहीं होगी खरीदी



48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई से पहले भी रायपुर रेलवे स्टेशन पर 100 किलो पनीर की खेप पकड़ी गई थी, जिसे बिना बुकिंग अंबिकापुर भेजने की तैयारी थी। दो दिनों के भीतर कुल 600 किलो पनीर बरामद होने से बड़े सप्लाई नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

बिना बुकिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं पेटियां

जांच में सामने आया कि अंबिकापुर भेजी जा रही खेप पर न रेलवे का बारकोड था और न ही कोई अधिकृत लेबल। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना बुकिंग के भारी मात्रा में पनीर प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गया।

/img/129/1785934891872

ये भी पढ़ें: Raipur News: स्वतंत्रता दिवस 2026: राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण में चमकी बस्तर की संस्कृति, 'झिटकू-मिटकी' लोकगाथा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

होटल और ढाबों में सप्लाई की आशंका

प्रारंभिक जांच के अनुसार जब्त की गई खेप शहर के होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सप्लाई की जानी थी। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि माल किस व्यापारी ने मंगाया और इसकी डिलीवरी किन स्थानों पर होनी थी।

मोबाइल चैट से खुला पुराना नेटवर्क

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं। उसके मोबाइल से वर्ष 2024 से लगातार पनीर सप्लाई से जुड़ी चैट मिलने का दावा किया गया है। प्रारंभिक जांच में लंबे समय से रेलवे स्टेशन के जरिए पनीर की सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। 

/img/129/1785934929048

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त: मशीनों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 191 किलो गांजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

एक साल पुराने मामले से भी जुड़ रहे तार

सूत्रों के अनुसार यह मामला एक वर्ष पहले खाद्य विभाग से 2,400 किलो जब्त पनीर गायब होने के चर्चित प्रकरण से भी जुड़ सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।

प्रदेश में पहले से लागू है प्रतिबंध

राज्य सरकार ने हाल ही में डेयरी एनालॉग श्रेणी के ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया है, जो उपभोक्ताओं को असली दुग्ध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं।

 

ये भी पढ़ें: Raipur News: 45 करोड़ निवेश का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, 'ब्लैक मनी वॉश' गैंग की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारी, सप्लायर और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts