Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:रायपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त: मशीनों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 191 किलो गांजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

ओडिशा से नागपुर जा रही ट्रक को रायपुर पुलिस ने पकड़ा, 1.20 करोड़ की खेप बरामद; एक महीने की निगरानी के बाद मिली बड़ी सफलता।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
रायपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त: मशीनों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 191 किलो गांजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 191.525 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। करीब 1.20 करोड़ रुपये कीमत की इस खेप को भारी मशीनरी के नीचे सात बोरियों में छिपाकर ट्रक से ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक में सवार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: संत रविदास जयंती पर CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं: राज्य अलंकरण पुरस्कार, विधानसभा में अमर संदेश और नवा रायपुर में बनेगा संत रविदास चौक



एक महीने की निगरानी के बाद बड़ी कार्रवाई

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पिछले करीब एक महीने से आरोपियों और उनके नेटवर्क पर लगातार नजर रख रही थी।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद गहराया: विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

मशीनों के नीचे छिपाया गया था गांजा

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिरहसौद की ओर से रायपुर आ रहे एक छह चक्का अशोक लेलैंड ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के पास नाकेबंदी कर ट्रक को रोका गया। ट्रक में भारी मशीनरी लोड थी। गहन जांच के दौरान मशीनों के नीचे और बीच में छिपाकर रखी गई सात बोरियों से 191.525 किलो गांजा बरामद हुआ।

पिता-पुत्र निकले तस्कर

ट्रक में सवार दो लोगों ने अपनी पहचान मोहम्मद लाल और उसके 19 वर्षीय बेटे मोहम्मद रूस्तम के रूप में बताई। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Balrampur News: बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी पर विभाग और WCCB की बड़ी कार्रवाई : धर्मशाला से 3 आरोपी गिरफ्तार

1.20 करोड़ की जब्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 191.525 किलो गांजा, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और उसमें लदी मशीनरी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूरे नेटवर्क की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में एंड-टू-एंड जांच जारी है और अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रामअवतार जग्गी हत्याकांड के शूटर चिमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 23 साल पुराने केस में जेल से रिहाई का रास्ता साफ

नशे के खिलाफ लगातार अभियान

रायपुर पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में पांच करोड़ से अधिक कीमत के गांजा, एमडीएमए, कोकीन, हेरोइन, ब्राउन शुगर, अफीम, प्रतिबंधित दवाएं, वाहन, हथियार और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts