Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजनांदगांव में ACB का बड़ा एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक किशोर यादव रंगे हाथ गिरफ्तार, 5 लाख मांगने का आरोप

5 लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगने का आरोप, पहली किस्त के 20 हजार रुपये लेते ही ACB ने बिछाया जाल और प्रधान आरक्षक को दबोच लिया। राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को ACB ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल ने उन पर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया
राजनांदगांव में ACB का बड़ा एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक किशोर यादव रंगे हाथ गिरफ्तार, 5 लाख मांगने का आरोप

संबंधित खबर: CG NEWS: 1 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, ACB ने कॉलेज मोड़ पर रंगे हाथों दबोचा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रुपए के लेनदेन से जुड़े मामले में उन्होंने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

राजनांदगांव में ACB की बड़ी स्ट्राइक, 20 हजार लेते ही दबोचे गए प्रधान आरक्षक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

5 लाख रुपये मांगने का आरोप, ACB तक पहुंची शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक किशोर यादव के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रुपए के लेनदेन से जुड़े एक मामले में प्रधान आरक्षक ने उनसे 5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। जांच में शिकायत के तथ्यों की पुष्टि के लिए कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।

/img/129/1793798760713

 

संबंधित खबर: 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू को ACB ने किया गिरफ्तार, एरियर निकालने के बदले मांगी थी रकम

20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही बिछे जाल में फंसे

ACB की योजना के तहत बुधवार को शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल को 20 हजार रुपये देकर बसंतपुर थाना भेजा गया। जैसे ही उन्होंने प्रधान आरक्षक किशोर यादव को कथित रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने तत्काल दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

थाने में ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। ACB की टीम मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत विभागीय और कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप और फिर रंगे हाथ गिरफ्तारी ने एक बार फिर सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts