CG NEWS: रायपुर निगम का मेगा टैक्स अभियान: 525 बकायादारों से 1.03 करोड़ की वसूली
रायपुर नगर निगम ने बकाया संपत्तिकर वसूली अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 1 करोड़ 3 लाख 12 हजार 440 रुपए का राजस्व संग्रह किया है। निगम के राजस्व विभाग द्वारा 19 जून को चलाए गए विशेष अभियान में कुल 525 संपत्तियों से टैक्स वसूला गया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में एक साथ चलाया गया। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में संपत्तिकर बकायादार हैं, जिन्हें समय पर कर भुगतान के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। विशेष वसूली अभियान के दौर
Prem Nirmalkar
21 Jun 2026



























