Raipur:रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, CCTV भी खंगाले

रायपुर: राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा अभियान चलाया है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में संचालित 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ औचक जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों से लेकर CCTV फुटेज और कर्मचारियों के वेरिफिकेशन तक की पड़ताल की। वहीं, दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई की गई।
30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा
राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित 30 स्पा सेंटरों को एक साथ जांच के दायरे में लिया गया।

15 विशेष टीमों ने संभाला मोर्चा
इस अभियान के लिए पुलिस ने 15 विशेष टीमों का गठन किया था। कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। तीनों पुलिस जोन में एक साथ यह जांच अभियान चलाया गया।
ये भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन पर मातम,बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा भाई खारुन नदी में डूबा,तलाश जारी
तीनों जोन में एक साथ पुलिस की दबिश
कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। अलग-अलग टीमों ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
फाइलों से लेकर CCTV तक की पड़ताल
पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में केवल दस्तावेज ही नहीं देखे, बल्कि CCTV व्यवस्था और कर्मचारियों से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले। जांच का उद्देश्य नियमों के पालन और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाना था।

ये भी पढ़ें: Raipur: शीतकालीन सत्र में UCC पर बड़ा दांव,छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता का बिल होगा पेश
पुलिस ने इन रिकॉर्ड्स की जांच की
ग्राहकों के आने-जाने का रजिस्टर
CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग
संचालक और मैनेजर का पुलिस वेरिफिकेशन
कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन
कर्मचारियों की उम्र से जुड़े दस्तावेज
स्टाफ रजिस्टर
लीज और किराए से संबंधित दस्तावेज
परिसर के स्वामित्व से जुड़े वैध कागजात
प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े पहलू
दो स्पा सेंटरों में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं
सघन जांच के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की जानकारी सामने आई।
ये भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान
मैनेजर और कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाई और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।
CCTV फुटेज भी पुलिस की नजर में
जांच अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग क्षमता की भी जांच की। संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिहाज से CCTV व्यवस्था को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया।
ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर एयरपोर्ट निजी हाथों में, 50 साल का ऑपरेशन, बढ़ सकती हैं सुविधाएं और यात्रियों की लागत
नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि सामने आने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




















