Raipur:रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत

प्रेम विवाद में कार बनी मौत का सफर, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरा युवक, आमानाका पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत

रायपुर: राजधानी रायपुर में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आमानाका थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ जाते देख कारोबारी परमप्रीत सिंह ने कार रोकने की कोशिश की। विवाद के बाद वह कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि कार चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। करीब 200 मीटर तक चलने के बाद परमप्रीत सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Kawardha: शादी का तोहफा बना मौत का सामान, होम थिएटर में बम लगाकर उड़ाया परिवार,आरोपी को उम्रकैदउम्रकैद

गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देख भड़का कारोबारी

आमानाका पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

/img/129/1786799748703

विवाद बढ़ा तो कार को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवती भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इससे नाराज परमप्रीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की और भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने के बाद परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया।

Raipur: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का रोमांचक नजारा,घुड़सवारों के करतब, महिला बैंड की धुन और डॉग स्क्वाड ने बांधा समां

बोनट पर चढ़कर युवती को रोकने लगा

परमप्रीत ने बोनट पर चढ़कर युवती से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान कार चालक भरत मंगनानी ने वाहन आगे बढ़ा दिया। पुलिस के अनुसार, कार करीब 200 मीटर तक आगे गई। इसी दौरान परमप्रीत सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

/img/129/1786799890533

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल परमप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur: रायपुर के होटल में युवती की लाश, युवक गंभीर हालत में मिला, टल के कमरे में खौफनाक मंजर, पुलिस और FSL ने शुरू की जांच

कारोबारी था परमप्रीत सिंह

मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह कारोबारी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटनाक्रम किस तरह हुआ और कार कितनी दूरी तक चली। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कार चालक की तलाश

घटना के बाद कार चालक भरत मंगनानी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts