Raipur:रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत
राजधानी रायपुर में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आमानाका थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ जाते देख कारोबारी परमप्रीत सिंह ने कार रोकने की कोशिश की। विवाद के बाद वह कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि कार चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। करीब 200 मीटर तक चलने के बाद परमप्रीत सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
PREM
15 Aug 2026




























