Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुकमा से CRPF की बटालियन हटाई गई, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा

छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे के बाद केंद्र का बड़ा फैसला, कभी नक्सलियों का गढ़ रहे सुकमा से हटाई गई CRPF की तैनाती; मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मिलेगी नई जिम्मेदारी,छत्तीसगढ़ के सुकमा से CRPF की एक बटालियन हटाकर मणिपुर में तैनात करने का फैसला लिया गया है। यह बटालियन वर्षों तक माओवादी विरोधी अभियानों में सक्रिय रही।
सुकमा से CRPF की बटालियन हटाई गई, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में माओवादी नेटवर्क के कमजोर पड़ने और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने बस्तर संभाग के संवेदनशील जिले सुकमा से CRPF की एक बटालियन को हटाकर मणिपुर में तैनात करने का फैसला लिया है। यह वही इलाका है, जहां कभी माओवादियों का मजबूत प्रभाव था और सुरक्षाबलों को लगातार चुनौती का सामना करना पड़ता था। अब इस बटालियन की नई जिम्मेदारी मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालना होगी।



जहां कभी नक्सलियों का था दबदबा, वहां अब बदलेगा सुरक्षा का चेहरा

सुकमा में लंबे समय तक माओवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय रही CRPF की बटालियन अब छत्तीसगढ़ से बाहर जा रही है। मार्च 2026 में राज्य में माओवाद के खात्मे की घोषणा के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और जरूरतों की समीक्षा के बीच यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़, जंगल में मिला विस्फोटकों का जखीरा

सुकमा में सालों तक संभाला मोर्चा

सुकमा जिला लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के घने जंगल, दुर्गम रास्ते और अंदरूनी गांव माओवाद विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं। CRPF की बटालियन ने इन इलाकों में कई वर्षों तक मोर्चा संभाला। माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, इलाके की सुरक्षा, कैंपों की स्थापना और स्थानीय आबादी को सुरक्षा देने में जवानों की अहम भूमिका रही। माओवादियों की कई बड़ी रणनीतियों को नाकाम करने में भी सुरक्षाबलों ने सफलता हासिल की।

मणिपुर में अब संभालेगी सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF बटालियन को अब मणिपुर में तैनात किया जाएगा। मणिपुर पिछले कुछ वर्षों से जातीय हिंसा और तनाव का सामना कर रहा है। मई 2023 से शुरू हुई हिंसा के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिल सकती है। राज्य में पहले से ही बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका,35 लाख के इनामी 6 माओवादियों ने किया सरेंडर, ओडिशा कनेक्शन का खुलासा

क्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था होगी कमजोर?

CRPF की बटालियन के सुकमा से हटने के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा? हालांकि, सुरक्षा बलों की एक बटालियन की वापसी का मतलब सुरक्षा ग्रिड का कमजोर होना नहीं है। छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान CRPF, कोबरा कमांडो और राज्य पुलिस की अलग-अलग इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती भी महत्वपूर्ण बनी हुई है।

CRPF क्या है और इसकी क्या है भूमिका?

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

स्थापना: 27 जुलाई 1939

पुराना नाम: क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस

वर्तमान नाम: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

प्रशासनिक मंत्रालय: केंद्रीय गृह मंत्रालय

प्रमुख जिम्मेदारियां: आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता। आजादी के बाद CRPF अधिनियम लागू होने के साथ इस बल को वर्तमान नाम मिला। देश के अलग-अलग राज्यों में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें: कांकेर में माओवादी डंप के 20 लाख पर बड़ा सवाल 2 DSP जांच के घेरे में, SP ने भेजी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक बदली जिम्मेदारी

सुकमा से CRPF बटालियन की वापसी को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा रणनीति में आए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। एक समय माओवादी गतिविधियों के कारण देशभर में चर्चा में रहने वाला बस्तर अब सुरक्षा व्यवस्था के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। वहीं, मणिपुर में जारी जातीय तनाव के बीच केंद्रीय बलों की तैनाती को नई जिम्मेदारी दी जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts