Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur: रायपुर के होटल में युवती की लाश, युवक गंभीर हालत में मिला, टल के कमरे में खौफनाक मंजर, पुलिस और FSL ने शुरू की जांच

कमरा नंबर 401 में मौत का राज! युवती की लाश मिली, युवक खून से लथपथ पड़ा मिला,शुक्रवार दोपहर होटल के कमरा नंबर 401 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसी दौरान कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने की बात भी सामने आई।
 रायपुर के होटल में युवती की लाश, युवक गंभीर हालत में मिला, टल के कमरे में खौफनाक मंजर, पुलिस और FSL ने शुरू की जांच

रायपुर: राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित बंसल पैराडाइज होटल में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से युवती की लाश बरामद हुई। इसी कमरे में एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। होटल कर्मचारियों के मुताबिक कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का सख्त संदेश‘वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए’

कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ हुआ अलर्ट

शुक्रवार दोपहर होटल के कमरा नंबर 401 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसी दौरान कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने की बात भी सामने आई।

/img/129/1786715982997

खिड़की तोड़कर देखा तो सामने था खौफनाक मंजर

होटल कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खिड़की से देखने पर युवक खून से लथपथ नजर आया। युवक के हाथ में चाकू होने और खुद को घायल करने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: हवाला चैनल से एक करोड़ से ज्यादा की रिश्वत केस  में CSP भी घेरे में,  दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

युवती की कमरे के अंदर मिली लाश

पुलिस और FSL टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की गई तो अंदर युवती मृत अवस्था में मिली। वहीं युवक गंभीर हालत में पड़ा था। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

दोनों ने पहचान पत्र देकर किया था चेक-इन

पुलिस के मुताबिक कमरे में ठहरे युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वाराणसी के मोहावन का रहने वाला बताया गया है। वहीं मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी के रूप में हुई है, जो मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र जमा कराकर चेक-इन किया था।

ये भी पढ़ें: Balod: बालोद में सुसाइड नोट लिखकर जेल प्रहरी लापता,मचा हड़कंप जेलर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप

दोपहर में सुनी गई थी चीखने की आवाज

होटल स्टाफ के अनुसार 14 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी कमरे के आसपास पहुंचे थे।

/img/129/1786716011051

आत्महत्या या संदिग्ध मौत? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के तौर पर जांच रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया जा रहा है कि युवती की मौत कैसे हुई और युवक गंभीर रूप से घायल कैसे हुआ। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें: Raipur: हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह

CCTV और मोबाइल की जांच शुरू

पुलिस ने होटल के संबंधित कमरे को सील कर दिया है। कमरे और होटल परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। FSL टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts