Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में बोले जीतू पटवारी-भाजपा ने प्रदेश को पूरी तरह दिशाहीन बना दिया, प्रदेश के हर व्यक्ति पर कर्ज का बोझ लद गया

शिवपुरी में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रशासन और मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं होने तथा सरकार पर केवल तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा।
शिवपुरी में बोले जीतू पटवारी-भाजपा ने प्रदेश को पूरी तरह दिशाहीन बना दिया, प्रदेश के हर व्यक्ति पर कर्ज का बोझ लद गया
शिवपुरी में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए।

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिरकत की। शिविर के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला।

सरकार के पास तबादला उद्योग के अलावा कोई योजना नहीं

पटवारी ने आरोप लगाया कि मप्र में ‘अली बाबा और 40 चोर’ की सरकार चल रही है और भाजपा ने प्रदेश को पूरी तरह दिशाहीन बना दिया है। पटवारी ने कहा कि पंचायत स्तर तक कांग्रेस का नया संगठन तैयार हो चुका है और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां समझाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम की अब न तो अपने मंत्रियों पर पकड़ रही है, न ही प्रशासन पर। सरकार के पास तबादला उद्योग के अलावा कोई ठोस योजना नहीं है। पटवारी ने दावा किया कि वे जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को 100 से अधिक पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आज तक एक का भी जवाब नहीं मिला। उन्होंने बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार सिर्फ भाषण, विज्ञापन और बड़े आयोजनों के लिए कर्ज ले रही है, इससे आज प्रदेश के हर व्यक्ति पर कर्ज का बोझ लद गया है।

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी का बड़ा दावा, बोले- दो साल बाद मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार; बरही की जन आक्रोश सभा में भाजपा पर साधा निशाना

मप्र में सबसे ज्यादा गरीब शिवपुरी जिले में

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि सिर्फ एक चुनाव की हार को छोड़ दें, तो शुरुआत से ही शिवपुरी में सिंधिया घराने का दबदबा रहा है। इसके बावजूद आज भी मप्र में सबसे ज्यादा गरीब लोग शिवपुरी जिले में ही पाए जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया अपने भाषणों में खूब प्रगति और विकास की बातें करते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आता कि आखिर यहां किसका विकास और किसकी प्रगति हुई है।

आम जनता भर रही भारी-भरकम बिजली बिल

प्रदेश में लग रहे स्मार्ट मीटर के विरोध पर पटवारी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सिंधिया खेमे से आते हैं, इसलिए उन्होंने गरीबों के घरों में तो स्मार्ट मीटर लगवा दिए, लेकिन सिंधिया के महल में मीटर लगवाना भूल गए। पटवारी ने दावा किया कि सिंधिया के 350 कमरों वाले महल का बिजली बिल महज 1500 रुपए आता है, जबकि आम जनता भारी-भरकम बिलों से परेशान है। 

ये भी पढ़ें: देवास के दो गांवों में 20 दिन में 13 मौतें, जहरीली शराब के आरोपों से मचा हड़कंप; जीतू पटवारी-अरुण यादव ने सरकार को घेरा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts